मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

जम्मू-कश्मीर: नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए आकस्मिक विस्फोट में 9 की मौत, 29 घायल (लीड-1)

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जम्मू-कश्मीर: नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए आकस्मिक विस्फोट में 9 की मौत, 29 घायल (लीड-1)

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले के नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए आकस्मिक विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हो गई। वहीं, इस विस्फोट में 29 अन्य लोग घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आधिकारिक सूत्र ने बताया कि इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में मारे गए लोगों की पहचान सटीक जानकारी मिलने के बाद ही की जाएगी।

मृतकों में एक नायब तहसीलदार (कार्यकारी मजिस्ट्रेट) और एक स्थानीय दर्जी शामिल हैं। कुछ शव पूरी तरह से जल चुके हैं, इसलिए मृतकों की पहचान में समय लग रहा है।

सूत्रों ने आगे कहा कि घायलों को इलाज के लिए बादामी बाग क्षेत्र में सेना के बेस अस्पताल और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सूत्र ने यह भी बताया कि विस्फोट वाली सामग्री फरीदाबाद में छापेमारी के दौरान जब्त की गई थी, जब सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया था।

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात, आईजीपी और पुलिस के आला अधिकारी नौगाम पुलिस थाने में हुए आकस्मिक विस्फोट के बाद जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे।

यह विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास की इमारतों के शीशे टूट गए और नौगाम इलाके से 5-10 किलोमीटर दूर तक विस्फोट की आवाज सुनाई दी। इस विस्फोट के कारण पुलिस स्टेशन में खड़े कई वाहनों में आग लग गई और आग बुझाने के लिए दमकल गाड़ियों को भेजा गया।

इस दुखद घटना पर कांग्रेस ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

पार्टी के आधिकारिक एक्स हैंडल से जारी बयान में कहा गया, "जम्मू-कश्मीर के नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए ब्लास्ट में कई लोगों की मृत्यु की खबर बेहद दुखद और चिंताजनक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह पीड़ा सहन करने की शक्ति दें। कांग्रेस परिवार की संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।"

--आईएएनएस

पीएसके

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें