मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:26 · नई दिल्ली संस्करण

जमीन घोटाला मामले में 13 घंटे तक चली ईडी की छापेमारी,अंतु तिर्की और बिपिन सिंह को साथ ले गए अधिकारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जमीन घोटाला मामले में 13 घंटे तक चली ईडी की छापेमारी,अंतु तिर्की और बिपिन सिंह को साथ ले गए अधिकारी

जमीन घोटाला मामले में 13 घंटे तक चली ईडी की छापेमारी,अंतु तिर्की और बिपिन सिंह को साथ ले गए अधिकारी

रांची: बरियातू के चेशायर होम रोड स्थित 4.83 एकड़ जमीन घोटाला मामले में झामुमो नेता अंतु तिर्की सहित दूसरे जमीन कारोबारियों के यहां चल रही ईडी की रेड समाप्त हो गई है। बुधवार की सुबह से ही ईडी के द्वारा रांची में जेएमएम नेता अंतू तिर्की, जमीन कारोबारी प्रियरंजन सहाय, विपिन सिंह और शेखर कुशवाहा के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की गई थी, छापेमारी लगभग 13 घंटे तक चली। इसके बाद ईडी की टीम ने झामुमो नेता अंतु तिर्की और जमीन कारोबारी बिपिन सिंह को अपने साथ ले गई है। आपको बता दें कि ईडी ने जांच में पाया है कि मो. सद्दाम के साथ मिलकर विपिन सिंह, प्रियरंजन सहाय और शेखर कुशवाहा ने बरियातू के चेशायर होम रोड स्थित 4.83 एकड़ जमीन का फर्जी दस्तावेज बनाया था। झामुमो नेता अंतु तिर्की और मो सद्दाम के बीच पैसे की लेन देन थी। सद्दाम ने पूछताछ में जमीन के एवज में पैसे के लेनदेन की बात कबूली थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें