मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

जयवीर शेरगिल की विदेश मंत्रालय से मांग, ईरानी सिख दंपतियों की मदद का मुद्दा उठाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जयवीर शेरगिल की विदेश मंत्रालय से मांग, ईरानी सिख दंपतियों की मदद का मुद्दा उठाया

नई दिल्ली। ईरान ने धीरे-धीरे अपना एयरस्पेस खोलकर विमानों का संचालन शुरू कर दिया है। तनाव की वजह से ईरान में फंसे लोगों को वतन वापस लाया जा रहा है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने विदेश मंत्रालय और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से वहां फंसे कुछ ईरानी सिख दंपतियों की मदद करने की अपील की है।

भाजपा प्रवक्ता के अनुसार, कुछ बुजुर्ग ईरानी सिख दंपत्ति तेहरान में गुरुद्वारा साहिब में फंसे हुए हैं। जब तक उन्हें भारत सरकार से अनुमति नहीं मिल जाती, उन्हें एयरलाइन भारत नहीं लेकर आ सकती। इस वजह से भाजपा प्रवक्ता ने विदेश मंत्री से मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है। ईरान से भारत के लिए महान एयरवेज की फ्लाइट 5 मई को उड़ान भरेगी।

भाजपा प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए अपील करते हुए कहा, "विदेश मंत्रालय से अपील है कि ईरान के तेहरान में गुरुद्वारा साहिब में फंसे कुछ बुजुर्ग ईरानी सिख जोड़ों की मदद करें। महान एयरवेज का एक एयरक्राफ्ट 5 मई को तेहरान से भारत के लिए ऑपरेट होने वाला है, लेकिन एयरलाइन भारत सरकार की अनुमति के बिना उन्हें अपने साथ ले जाने से मना कर रही है।

डॉ. एस. जयशंकर जी से अपील है कि कृपया हस्तक्षेप करें और सिख परिवारों की मदद करें।"

बता दें ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने डॉ. एस जयशंकर से फोन पर बात की। दोनों नेताओं ने वर्तमान स्थिति पर बातचीत की और संपर्क में बने रहने की प्रतिबद्धता जताई।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, "आज शाम ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची का फोन आया।

मौजूदा हालात के अलग-अलग पहलुओं पर डिटेल में बातचीत हुई। हम एक-दूसरे के करीब रहने पर राजी हुए।"

ईरानी दूतावास ने एक्स पर पोस्ट किया, "ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और भारत के विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर के बीच फोन पर बातचीत के दौरान, दोनों पक्षों ने सीजफायर, द्विपक्षीय संबंध, साथ ही क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े हालिया विकास पर चर्चा की और विचारों का आदान प्रदान किया।

पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच अराघची ने मंगलवार को पाकिस्तान, ओमान और रूस के अपने तीन देशों के दौरे को खत्म किया। इस दौरान ईरानी विदेश मंत्री ने सोमवार को सेंट पीटर्सबर्ग में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। रूस ने पश्चिम एशिया में शांति लाने के लिए अपना समर्थन दोहराया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें