मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

जेल में हरियाणा की गैंग से सीखा और बाहर आते ही जगदीश बन गया पेपर लीक का गुरु

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
जेल में हरियाणा की गैंग से सीखा और बाहर आते ही जगदीश बन गया पेपर लीक का गुरु

जेल में हरियाणा की गैंग से सीखा और बाहर आते ही जगदीश बन गया पेपर लीक का गुरु

जयपुर। पेपर लीक मामले में गिरफ्तार जगदीश विश्नोई ने जेल में रहकर हरियाणा की गैंग से पेपर लीक करना सीखा और जेल से बाहर आते ही वह पेपर लीक का गुरु बन गया है। अधिकांश परीक्षाओं के पेपर लीक में कहीं न कहीं और किसी न किसी रूप में जगदीश विश्नोई का रोल रहा है। स्पेशल आॅपरेशन ग्रुप के अफसरों का कहना है कि गिरफ्तार शख्स गुरु उर्फ जगदीश विश्नोई पेपर लीक केस का सबसे बड़ा आरोपित है। उसने अब तक बारह परीक्षाओं के पेपर लीक कराए हैं, उस पर बारह केस दर्ज हैं। जगदीश विश्नोई से लगातार पूछताछ जारी है। जगदीश विश्नाई की प्रोपट्री को भी चिन्हित कर लिया गया है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एटीएस-एसओजी वीके सिंह ने बताया कि जगदीश विश्नोई को सबसे पहले साल 2002 में इस काम से जुड़ा था। शुरूआत परीक्षाओं के दौरान फर्जी अभ्यर्थी बिठाने से की थी। उसके बाद पकड़ा नहीं गया तो दिल खुल गया, खुद ने सेटिंग बिठाकर 2007 में टीचर की परीक्षा पास की और टीचर बन गया। उसके बाद भी पेपर लीक कराना जारी रहा। कभी डमी अभ्यर्थी बनाकर, कभी आॅन लाइन परीक्षाओं में कम्प्यूटर हैक कराकर और अब सीधे पेपर ही चोरी करवा कर उसने राजस्थान सरकार की नाक में दम कर दिया। साल 2002 से अब तक चार सरकारें बदल चुकीं, पांचवी सरकार में उसे फिर से पकड़ा गया है। जगदीश पेपर लीक के दौरान पकड़ा गया तो वह जेल में हरियाणा की गैंग के संपर्क में आया और उनकी मदद से आॅनलाइन परीक्षाओं में कम्प्यूटर हैक कर नकल के मामलों में मास्टरमाइंड बना था। पेपर लीक कराने के बाद जब पुलिस एक्टिव होती तो वह फरारी काटता और इस बीच हरियाणा की गैंग के साथियों के साथ मिलकर मादक पदार्थों की तस्करी करने लगता।

जगदीश को साल 2007 में शिक्षक के पद पर नियुक्ति किया गया, लेकिन साल 2010 में पेपर लीक में नाम आने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया था। तभी से वह निलंबित ही चल रहा है। जगदीश बिश्नोई अब तक पुलिस भर्ती परीक्षा 2007, नर्सिंग भर्ती परीक्षा 2010, सैकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा 2012, राजस्थान रोडवेज परिचालक भर्ती परीक्षा 2012, राजस्थान पुलिस भर्ती परीक्षा 2014, जूनियर अकाउंटेंट भर्ती परीक्षा 2015, पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा में नकल करवा चुका है। इनमें कई बार गिरफ्तार हो चुका। फरारी के दौरान 2018 में बीएसटीसी भर्ती परीक्षा में नकल कराने का मामला सामने आ चुका है। इसके बाद अन्य परीक्षाओं में भी नकल कराई है।

एसओजी अफसरों का कहना कि साल 2020 से लेकर 2022 तक हुई छह भर्ती परीक्षाओं को निचोड़ा जा रहा है। इनमें सीएचओ भर्ती परीक्षा 2020, कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021, रीट परीक्षा 2021, वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022, कनिष्ट अभियंता डिग्री परीक्षा और हाईकोर्ट लिपिक भर्ती परीक्षाएं शामिल हैं। इन परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य मामलों की जांच की जा रही है। इन परीक्षाओं के लिए फिलहाल एसआईटी गठित की गई है और उसे एडीजी वीके सिंह लीड कर रहे हैं। आईपीएस और आरपीएस अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें