सरहुल शोभायात्रा की झांकी में दिखें हेमंत सोरेन सलाखों के पीछे ,स्लोगन में लिखा था जेल का ताला टूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा

सरहुल शोभायात्रा की झांकी में दिखें हेमंत सोरेन सलाखों के पीछे ,स्लोगन में
लिखा था जेल का ताला टूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा
रांची: राजधानी रांची में शुक्रवार को सरहूल की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में एक झांकी भी नजर आई जिसमें हेमंत सोरेन को सलाखों के पीछे दिखाया गया। वहीं ठीक उनके सामने दाएं और बाईं ओर ईडी व सीबीआई को दिखाया गया। आपको बता दें कि सरहूल की शोभायात्रा में लाखों आदिवासी समाज के लोग शामिल होते हैं। इस झांकी के माध्यम से आदिवासियों में संदेश देने की कोशिश की गई है कि किस तरह से एक आदिवासी मुख्यमंत्री को जेल के सलाखों के पीछे डाल दिया गया। साथ ही इस झांकी में लिखा हुआ था कि जेल का ताला टूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा। इसके अलावा लिखा हुआ था कि भगवान बिरसा मुंडा के उलगुलान में अंग्रेजों के द्वारा शोषण और वर्तमान में झारखंड के विकास की लड़ाई में हेमंत सोरेन को ईडी के द्वारा शोषण किया जा रहा है। आपकों बता दें कि केंद्रीय सरना समिति की ओर से तैयार की गई थी।





