मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

जैक बोर्ड 20 अप्रैल को जारी करेगा मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा का रिजल्ट 20 अप्रैल को जारी किया जाएगा। इसे लेकर जैक ने सारी तैयारी पूरी कर ली है। मैट्रिक परीक्षा की कॉपियों की जांच का कार्य पूरा हो गया है। मार्क्स फाइल भी तैयार कर ली गयी है। यह जानकारी जैक की ओर से स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव को दी गयी है।

जैक सचिव सच्चिदानंद तिग्गा ने बताया कि 20 अप्रैल को मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा। वहीं, इंटर परीक्षा की कॉपियों की जांच का कार्य अभी कुछ जिलों में पूरा नहीं हो सका है। इस कारण इंटर की परीक्षा का रिजल्ट मैट्रिक के साथ नहीं जारी होगा। इंटर का रिजल्ट 17 मई के आसपास जारी होने की संभावना है। इस बार मार्क्स फाइल तैयार करने में उच्च तकनीक का इस्तेमाल किया गया, जिसका लाभ रिजल्ट तैयार करने में मिल रहा है। जमशेदपुर में विवेकानंद हाईस्कूल में चल रहे मूल्यांकन केंद्र पर अब तक 2,744 कॉपियों का मूल्यांकन कार्य नहीं हो सका है। इसमें अंग्रेजी की कॉपियां शामिल हैं। इसके साथ ही अन्य सभी विषयों की कॉपियों की जांच हो चुकी है।

मैट्रिक-इंटर की परीक्षा में राज्यभर के 7,66,520 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। सभी जिलों में कुल 1978 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। मैट्रिक में 4,21,678 और इंटर में 3,44,842 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। बोर्ड परीक्षा छह फरवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक चली। रांची जिले में करीब 70,000 छात्रों के लिए 159 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें