जैक कल जारी करेगा 12वीं कला, विज्ञान एवं वाणिज्य के परीक्षाफल

*जैक कल जारी करेगा 12वीं कला, विज्ञान एवं वाणिज्य के परीक्षाफल*
रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल(जैक) ने 12वीं के रिजल्ट डेट की घोषणा कर दी है। जैक के सूत्रों ने बताया कि 12वीं (कला, वाणिज्य, साइंस) की परीक्षा का रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी कर दिया जाएगा। परीक्षार्थी जैक के आधिकारिक वेबसाइट jacresults.in पर जाकर अपने रिजल्ट की जांच कर सकते है । बताया गया है कि 30 अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे जैक अध्यक्ष डा. अनिल कुमार महतो परीक्षा परिणामों को जारी करेंगे।





