मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

जैक बोर्ड : इंटर आर्ट्स का रिजल्ट जारी, साहिबगंज के देव तिवारी बने टॉपर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जैक बोर्ड : इंटर आर्ट्स का रिजल्ट जारी, साहिबगंज के देव तिवारी बने टॉपर

रांची। झारखंड अधिविध परिषद (जैक) ने गुरुवार को आर्ट्स संकाय का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार 95.62 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं, जो कि पिछले वर्ष (93.16%) की तुलना में बेहतर है। इस बार कुल 2,28,959 छात्रों ने आवेदन किया था, जिनमें से 2,27,222 ने परीक्षा दी और 2,17,273 छात्र सफल हुए। जैक अध्यक्ष अनिल कुमार महतो ने रिजल्ट जारी किया।स्टेट टॉपर बने देव तिवारीसाहिबगंज के देव तिवारी 500 में से 481 अंक हासिल कर स्टेट टॉपर बने हैं। वे प्लस टू जेके हाई स्कूल राजमहल के छात्र हैं।इस साल जैक बोर्ड 12वीं की परीक्षा 11 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित की गई थी। इससे पहले बोर्ड ने 27 मई को मैट्रिक का रिजल्ट और 31 मई को इंटर साइंस और कॉमर्स संकाय का रिजल्ट जारी किया था। इस बार इंटर साइंस में 79.26 प्रतिशत और कॉमर्स में 91.2 प्रतिशत छात्र पास हुए थे।उल्लेखनीय है कि पिछले साल आर्ट्स में 93.16 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए थे। कांके प्लस टू हाई स्कूल की जीनत परवीन ने 472 अंकों के साथ स्टेट टॉप किया था। पिछली बार लड़कियों का प्रदर्शन शानदार रहा था। आर्ट्स में 94.22 प्रतिशत लड़कियां पास हुई थीं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 91.68 प्रतिशत रहा था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें