मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

अंबिकापुर : एलएचबी कोच के साथ अगले माह से शुरू होगा जबलपुर ट्रेन का परिचालन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अंबिकापुर : एलएचबी कोच के साथ अगले माह से शुरू होगा जबलपुर ट्रेन का परिचालन

अंबिकापुर। जबलपुर-अम्बिकापुर-जबलपुर ट्रेन में एलएचबी कोच लगाया जा रहा है। रेलवे प्रबंधन के मुताबिक आगामी ग्यारह जुलाई को जबलपुर से ट्रेन क्रमांक 11265 का एलएचबी रेक के साथ संचालन शुरू हो जाएगा। साथ ही 12 जुलाई से अम्बिकापुर से ट्रेन संख्या 11266 जबलपुर के लिए इस नए कोच के साथ संचालित होगी। प्रत्येक एलएचबी रेक में 22 कोच होंगे, जिसमें एक एसी 3 टियर, एक एसी चेयर कार, एक स्लीपर क्लास, सात द्वितीय श्रेणी चेयर कार और दस सामान्य श्रेणी के साथ ही एक जनरेटर कार और एक एसएलआरडी शामिल है। यह नया कोच सुरक्षा मानकों के अनुरूप होगा, जो यात्रियों के लिए न सिर्फ आरामदायक होगा, बल्कि पारंपरिक कोच की तुलना में अधिक सुरक्षित, गतिशील, हल्का और बेहतर अनुभव वाला होगा।छह दिन रद्द रहेगा जबलपुर ट्रेनरेलवे प्रबंधन के मुताबिक दो से सात जून तक जबलपुर-अम्बिकापुर ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा, जबकि तीन से 8 जून तक अम्बिकापुर से जबलपुर के लिए परिचालन रद्द रहेगा। बताया जा रहा है कि मौजूदा समय में एलएचबी कोच की सुविधा के कवायदों के चलते एक दर्जन से अधिक ट्रेन का परिचालन रद्द रहने के साथ कई ट्रेन का रूट परिवर्तित किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें