झारखंड भाजपा को लगा झटका, जेपी पटेल कांग्रेस में हुए शामिल

झारखंड भाजपा को लगा झटका, जेपी पटेल कांग्रेस में हुए शामिल
दिल्ली : कांग्रेस ने भाजपा में बड़ी सेंधमारी की है। मांडू से भाजपा विधायक जेपी पटेल कांग्रेस में शामिल हो गये हैं। दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में जेपी पटेल ने कांग्रेस का दामन थामा। इस मौके पर राष्ट्रीय नेता पवन खेड़ा, झारखंड के कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, झारखंड सरकार में संसदीय कार्य सह ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर मौजूदगी थे। राजनीति महकमे में यह कयास लगाए जा रहे है की जेपी पटेल हजारीबाग से पार्टी के प्रत्याशी हो सकते हैं। यह सीट कांग्रेस के पाले में आयी है। जेपी पटेल पूर्व में झामुमो विधायक थे। विधायक मथुरा प्रसाद महतो के दामाद हैं। मालुम हो कि 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले 23 अक्टूबर को झामुमो छोड़कर जे.पी.पटेल ने भाजपा का दामन थाम लिया था। इसके बाद भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़कर उन्होंने जीत भी हासिल की थी।बाद के दिनों में कुर्मी वोट बैंक को साधने के लिए भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष की तलाश शुरू की थी।उस दौरान जेपी पटेल का नाम सुर्खियों में आया था।लेकिन बात नहीं बनने पर यह जिम्मेदारी अमर बाउरी को दे दी गई थी।जबकि जेपी पटेल को भाजपा ने सचेतक बना दिया था।2019 के चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होने पर जेपी पटेल ने कहा था कि झामुमो अब परिवार वाली पार्टी बन गयी है
। उन्होंने यह भी कहा था कि हेमंत सोरेन पार्टी के विधायकों और कार्यकर्ताओं को तवज्जो नहीं देते हैं।





