मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तर से दक्षिण पूर्व से पश्चिम तक फैला है भ्रष्टाचारियों का कुनबा : जेपी नड्डा -इंडी गठबंधन भ्रष्टाचारियों को बचाने का जमावड़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उत्तर से दक्षिण पूर्व से पश्चिम तक फैला है भ्रष्टाचारियों का कुनबा : जेपी नड्डा -इंडी गठबंधन भ्रष्टाचारियों को बचाने का जमावड़ा

उत्तर से दक्षिण पूर्व से पश्चिम तक फैला है भ्रष्टाचारियों का कुनबा : जेपी नड्डा

-इंडी गठबंधन भ्रष्टाचारियों को बचाने का जमावड़ा

-कैरमा मैदान में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में चुनवी सभा को किया संबोधित

मुजफ्फरपुर। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के कैरमा मैदान में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में चुनवी सभा को संबोधित करते हुए गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हमारे विरोधी वह लोग जिसको अपने परिवार और खुद से लेना देना है। आम आदमी से कोई लेना देना नहीं है। इन लोगों का घोटाला भ्रष्टाचार से लेना देना है। लालू यादव से बड़ा डकैत कोई नही, उत्तर से दक्षिण पूर्व से पश्चिम तक फैला है भ्रष्टाचारियों का कुनबा।जेपी नड्डा ने कहा कि इंडी गठबंधन भ्रष्टाचारियों को बचाने का जमावड़ा है। यह लोग परिवार चलाने वाले लोग है।देश के उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूर्व से लेकर पश्चिम तक भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा लगा है। कश्मीर से दक्षिण तक और सभी जगह पर इन लोगो की जमात है। कश्मीर के उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती के साथ चौटाला परिवार मुलायम अखिलेश परिवार लालू यादव परिवार ममता बनर्जी अभिषेक केटीआर केआरसी स्टालिन शरद पवार उद्वव ठाकरे, राहुल गांधी सोनिया गांधी यह सब परिवार वाद के लोग है ।जेपी नड्डा ने कहा कि लालू यादव अलकतरा चारा जमीन घोटाला, कविता शराब तो अरविंद केजरीवाल दवाओं और शराब, ममता बनर्जी शिक्षक घोटाला करने वाले लोगों के साथ और निया गांधी,राहुल गांधी, लालू तेजस्वी परिवार बेल पर है। ममता बनर्जी संजय सिंह डीएमके टीएमसी आप के नेता मनीष सिसोदिया सत्येंद्र जैन आजम खां भी जेल में है।जे पी नड्डा ने कहा कि देश में इन दिनों आरक्षण खत्म करने की बात बताई जा रही या कुछ और नहीं बल्कि एक बड़ा षड्यंत्र है ।विरोधी की नजर कुछ और नही है बल्कि अपनी संपति पर है। भीम राव अम्बेडकर के आरक्षण पर सवाल उठाकर पिछड़ा-अति पिछड़ा का आरक्षण को छीन कर अब मजहब के आधार पर देना चाहते। जब तक भाजपा है किसी का आरक्षण खत्म नहीं होगा। यह लोग डाका डालने की साजिश कर रहे हैं।इससे पहले जेपी नड्डा ने अपने संबोधन की शुरुआत में महादेव की नगरी बाबा गरीब नाथ को नमन और भारत माता की जय के नारे से किया । कुढ़नी क्षेत्र के केरमा खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम और जनसभा को संबोधित करने के दौरान भाजपा के उम्मीदवार राजभूषण चौधरी निषाद के पक्ष में वोट देने की अपील की। इस दौरान उनके साथ बिहार सरकार में पूर्व डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद, बिहार सरकार में मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, भाजपा के बरूराज से विधायक अरुण कुमार, औराई क्षेत्र से भाजपा विधायक रामसूरत राय, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, जिला अध्यक्ष रंजन कुमार सहित कई भाजपा के नेता मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें