दिल्ली से लौटे जेपी पटेल ने कहा- मांडू में मनीष जायसवाल को हराया है, मौका मिला तो हजारीबाग में भी पटखनी देंगे

दिल्ली से लौटे जेपी पटेल ने कहा- मांडू में मनीष जायसवाल को हराया है, मौका मिला तो हजारीबाग में भी पटखनी देंगे
रांची: भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए मांडू के विधायक जयप्रकाश भाई पटेल देर शाम सेवा विमान से रांची लौटे। इस मौके पर एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उन्हें जो उत्तरदायित्व देगी उसे वह पूरी तन्मयता से पूरा करेंगे। अगर आलाकमान हमे हजारीबाग सीट से लोकसभा उम्मीदवार बनाती है तो भाजपा के मनीष जायसवाल को एक बार फिर पटखनी देंगे। उन्होंने कहा कि हजारीबाग से जिसे भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा उम्मीदवार बनाया है, उस मनीष जायसवाल को हमने मांडू विधानसभा चुनाव में तीसरे नम्बर पर रोक दिया था।





