मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

आईवीपीएल: छत्तीसगढ़ वॉरियर्स ने तेलंगाना टाइगर्स को धोया, जतिन सक्सेना, नमन ओझा बने नायक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

ग्रेटर

नोएडा, 28 फ़रवरी। जतिन सक्सेना (33 गेंदों पर 92) और नमन ओझा (23

गेंदों पर 49 रन) की आतिशी पारियों की बदौलत मंगलवार रात यहां इंडियन

वेटरन प्रीमियर लीग (आईवीपीएल) के 9वें मुकाबले में छत्तीसगढ़ वॉरियर्स ने

तेलंगाना टाइगर्स को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी।

तेलंगाना

टाइगर्स ने इस मुकाबले में पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट

गंवाकर 150 रन बनाए थे। जवाब में छत्तीसगढ़ वॉरियर्स ने नमन ओझा और जतिन

सक्सेना की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 11वें ओवर में ही मुकाबला जीत लिया।

जतिन सक्सेना को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

पहले खेलने उतरी

तेलंगाना की शुरुआत ठीक थी। लेकिन जल्दी ही क्रिस गेल का विकेट गंवाने से

टीम को झटका लगा। गेल के विकेट के बाद एसएस भरत कुमार और शैख समीर भी जल्दी

आउट हो गए। 12 ओवर के बाद टीम का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 74 रन था।

इसके

बाद रिकार्डो पॉवेल और मनप्रीत गोनी ने अच्छी साझेदारी की। पॉवेल ने 18

गेंद पर 37 रन और गोनी ने 19 गेंद पर 30 रन बनाए। इन दोनों की पारी को

बदौलत तेलंगाना का स्कोर 150 तक पहुंचा।

151 रन के लक्ष्य

का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ वॉरियर्स के लिए नमन ओझा और जतिन सक्सेना ने

बेहतरीन शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 141 रन जोड़े। इस पारी में

ओझा ने 4 छक्के लगाए तो सक्सेना के बल्ले से 8 छक्के निकले। जब टीम को जीत

के लिए 10 रन चाहिए थे उस वक्त जतिन सक्सेना 92 के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट

हो गए। वह 8 रन से अपने शतक से भी चूक गए। लेकिन अंत में छत्तीसगढ़ ने

11वें ओवर में यह मुकाबला 9 विकेट से जीत लिया।

छत्तीसगढ़

वॉरियर्स की टीम अपने अगले मुकाबले में बुधवार को राजस्थान लेजेंड्स का

सामना करेगी। जबकि तेलंगाना टाइगर्स की टीम शुक्रवार को रेड कार्पेट दिल्ली

के साथ खेलेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें