मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए आईटीआर फॉर्म-2, 3 और 5 अधिसूचित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए आईटीआर फॉर्म-2, 3 और 5 अधिसूचित

- सीबीडीटी ने आकलन वर्ष 2024-25 के लिए आईटीआर 2, 3 और 5 किया अधिसूचित

नई दिल्ली। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने आकलन वर्ष 2024-25 का इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने के लिए आईटीआर फॉर्म 2, 3 और 5 को अधिसूचित कर दिया है। आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए ये फॉर्म एक अप्रैल, 2024 से प्रभावी होंगे।

वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी बयान में बताया कि सीबीडीटी की ओर से आकलन वर्ष 2024-25 में आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए 31 जनवरी, 2024 को आईटीआर फॉर्म-2, 3 और 5 को अधिसूचित कर दिए गए हैं। मंत्रालय के मुताबिक आयकर विभाग की ओर से आईटीआर-1 और आईटीआर-6 फॉर्म पहले ही अधिसूचित किए जा चुके हैं।

सीबीडीटी ने जारी बयान में बताया कि करदाताओं की सुविधा के लिए और आयकर रिटर्न दाखिल करने में सहूलियत के लिए आईटीआर फॉर्म में बदलाव किए गए हैं। सीबीडीटी के मुताबिक 50 लाख रुपये तक की आय वाले व्यक्तियों के लिए आईटीआर-1 फॉर्म दिसंबर, 2023 में अधिसूचित किया गया था, जबकि कंपनियों के रिटर्न भरने के लिए आईटीआर-6 फॉर्म जनवरी, 2024 में अधिसूचित किया गया। सीबीडीटी के मुताबिक आईटीआर दाखिल करने के लिए 1 से लेकर 6 तक सभी फॉर्म अधिसूचित कर दिए गए हैं। ये आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए एक अप्रैल, 2024 से प्रभावी होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें