मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

Big Breaking: Bollywood में IT का बड़ा एक्शन! रकुलप्रीत, वासु भगनानी और पैनोरमा स्टूडियोज के 12 ठिकानों पर छापा

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
Big Breaking: Bollywood में IT का बड़ा एक्शन! रकुलप्रीत, वासु भगनानी और पैनोरमा स्टूडियोज के 12 ठिकानों पर छापा

बॉलीवुड में एक बार फिर बड़े पैमाने पर इनकम टैक्स की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। मुंबई इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों और प्रोडक्शन हाउस पर एक साथ छापेमारी की है। इस लिस्ट में एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह, दिग्गज प्रोड्यूसर वासु भगनानी, जैकी भगनानी की पूजा एंटरटेनमेंट और कुमार मंगत पाठक की पैनोरमा स्टूडियोज का नाम सबसे आगे है। मिली जानकारी के अनुसार, IT विभाग ने रविवार सुबह मुंबई में करीब 12 ठिकानों पर एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया। यह रेड फिल्मों के नाम पर विदेशों में पैसा भेजने और बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी के शक में की गई है।

इनकम टैक्स विभाग को शक है कि कुछ प्रोडक्शन हाउस ने फिल्मों के प्रोडक्शन, विदेश में शूटिंग, VFX और ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन के नाम पर भारी-भरकम रकम विदेश भेजी है, लेकिन असल में वह पैसा वहीं घुमाकर वापस लाया गया या फिर हवाला के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग की गई। सूत्रों के मुताबिक, जांच का फोकस तीन मुख्य बिंदुओं पर है: फिल्मों का बजट बढ़ा-चढ़ाकर दिखाना और विदेशी कंपनियों को पेमेंट के नाम पर पैसा बाहर भेजना। ओटीटी राइट्स और सैटेलाइट राइट्स की कमाई को कम दिखाकर टैक्स बचाना। आर्टिस्ट और टेक्नीशियन को कैश में पेमेंट देकर हिसाब-किताब में गड़बड़ी करना।

रकुलप्रीत सिंह इस मामले में इसलिए रडार पर हैं क्योंकि वह वासु भगनानी के परिवार की बहू हैं। उन्होंने पिछले साल 21 फरवरी 2024 को वासु भगनानी के बेटे जैकी भगनानी से शादी की थी। वासु भगनानी का प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट पिछले दो साल से लगातार विवादों में है। आपको याद होगा कि 'बड़े मियां छोटे मियां', 'मिशन रानीगंज' और 'गणपथ' जैसी फिल्मों के बाद वासु भगनानी पर क्रू मेंबर्स के 65 लाख रुपये से ज्यादा बकाया रखने का आरोप लगा था। फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने भी 7.30 करोड़ रुपये पेमेंट न करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।

इसके जवाब में वासु ने अली पर अबू धाबी से मिली सब्सिडी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं, वासु भगनानी ने नेटफ्लिक्स इंडिया पर भी 47.37 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी तीन फिल्मों के OTT राइट्स खरीदने के बाद भी नेटफ्लिक्स ने पेमेंट नहीं किया। हालांकि नेटफ्लिक्स ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था। रकुलप्रीत और भगनानी परिवार के अलावा कुमार मंगत पाठक की पैनोरमा स्टूडियोज पर भी रेड हुई है।

पैनोरमा ने 'दृश्यम 2', 'शैतान' और 'रेड 2' जैसी हिट फिल्में दी हैं। आरोप है कि इस कंपनी ने भी विदेशी VFX कंपनियों को पेमेंट के नाम पर रकम बाहर भेजी है। फिलहाल इनकम टैक्स विभाग ने किसी भी ठिकाने से क्या बरामद हुआ है, इसका खुलासा नहीं किया है। सभी जगहों पर दस्तावेज, लैपटॉप, डिजिटल डेटा और बैंक ट्रांजैक्शन की जांच चल रही है। यह कार्रवाई अगले 2-3 दिन तक चल सकती है। बॉलीवुड में इस तरह की बड़ी कार्रवाई 2021 के बाद पहली बार हुई है, जब तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप पर छापे पड़े थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें