मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

हिंदू समाज को दहशतगर्द बताना दुर्भाग्यजनक : बाबूलाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हिंदू समाज को दहशतगर्द बताना दुर्भाग्यजनक : बाबूलाल

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में रामनवमी के दौरान झारखंड के बहुसंख्यक हिंदू समाज के लिए 'दहशतगर्द' (आतंकवादी) शब्द का प्रयोग बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने कहा कि किसी भी प्रदेश के मुख्यमंत्री से अपेक्षा होती है कि वह सभी नागरिकों के प्रति समान व्यवहार और सम्मानजनक भाषा अपनाएं, लेकिन यहां उन्होंने भड़काऊ और विभाजनकारी शब्दों का प्रयोग कर अपनी दुर्भावनापूर्ण सोच को उजागर किया है। उन्होंने कहा कि यह ठीक वैसा ही प्रयास है जैसा कांग्रेस ने पहले मजहबी आतंकवादियों को बचाने के लिए ‘हिंदू आतंकवाद’ का झूठा नैरेटिव गढ़ने का प्रयास किया था। अब उसी राह पर हेमंत सोरेन चलते हुए, एक सोची-समझी रणनीति के तहत, झारखंड में बहुसंख्यक समाज को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता हेमंत सोरेन के इस नफरती और जिहादी सोच को सफल नहीं होने देगी। मुख्यमंत्री तत्काल बहुसंख्यक हिंदू समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और स्पष्ट करें कि अपने ही नागरिकों के प्रति ऐसा अपमानजनक और आपत्तिजनक शब्द इस्तेमाल करने के पीछे उनका इरादा क्या था। अन्यथा, झारखंड की जनता करारा जवाब देगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें