मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

इजराइल ने बेरूत में किया विस्फोट, हिजबुल्लाह कमांडर को बनाया निशाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
इजराइल ने बेरूत में किया विस्फोट, हिजबुल्लाह कमांडर को बनाया निशाना

बेरूत,। इजराइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी उपनगर

में विस्फोट कर एक हिजबुल्लाह कमांडर को निशाना बनाया। इजराइल ने कहा है कि

इस कमांडर ने सप्ताहांत में इजराइली नियंत्रित गोलान हाइट्स पर हमला किया

था। इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच शनिवार से तनाव बढ़ गया है। इजराइल का

आरोप है कि हिजबुल्लाह ने मजदल शम्स के ड्रूस गांव में फुटबॉल खेल रहे 12

बच्चों और किशोरों को निशाना बनाकर मौत के घाट उतार दिया।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि हालांकि हिजबुल्लाह ने इस

बात से इनकार किया है कि वह उस हमले के पीछे था। इस पर इजराइली सेना ने कहा

है कि यह हमला हिजबुल्लाह ने ही किया। यह मानने के पर्याप्त कारण हैं।

इजराइली रक्षा अधिकारियों ने कहा कि बेरूत में इजराइली हमले का निशाना

हिजबुल्लाह का वरिष्ठ अधिकारी फुआद शुक्र था। वह समूह के महासचिव हसन

नसरल्लाह का करीबी है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमले में कम

से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 35 लोग घायल हो गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें