मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:26 · नई दिल्ली संस्करण

इजराइल ने तेहरान और बेरूत पर ताजा हमले किए, ईरान ने जवाब में दागीं मिसाइलें

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
इजराइल ने तेहरान और बेरूत पर ताजा हमले किए, ईरान ने जवाब में दागीं मिसाइलें

तेल अवीव/ तेहरान। इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने स्थानीय समयानुसर शुक्रवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान में बड़े पैमाने पर नए हमले किए। इजराइल ने तेहरान में आतंकी ढांचे को निशाना बनाया। इसके अलावा लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्लाह के ठिकानों में बमबारी की गई है। ईरान ने जवाब में मिसाइलें दागी हैं।फॉक्स न्यूज चैनल और द यरुशलम पोस्ट अखबार के मुताबिक, इजराइल की सेना ने तेहरान में वहां की आतंकी संरचना को लक्ष्य किया। साथ ही बेरूत के दहियाह इलाके में आतंकी समूह हिजबुल्लाह के गढ़ पर हमला किया । हमले के दौरान दक्षिणी लेबनानी बॉर्डर पर सायरन बजाए गए। ईरान के मिसाइलें दागते ही इजराइल में भी सायरन बजाए गए।इस बीच हिजबुल्लाह ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप में लोगों से शुक्रवार सुबह बॉर्डर के पास के इलाकों को खाली करने की अपील की। आतंकी समूह ने कहा, "लेबनान की आजादी और नागरिकों की सुरक्षा के लिए इजराइली हमले को चुनौती दी जाएगी।"इजराइल के हमले से भड़के ईरान ने बहरीन की राजधानी में एक होटल और दो रिहायशी इमारतों पर हमला किया है। अधिकारियों ने बताया कि ईरानी सेना ने गुरुवार को बहरीन में एक होटल और दो रिहायशी इमारतों पर हमला किया। बहरीन के गृह मंत्रालय ने एक्स पोस्ट में मनामा में एक इमारत पर हमले की पुष्टि की। पोस्ट में कहा गया, "ईरानी हमले ने मनामा में एक होटल और दो रिहायशी इमारतों को निशाना बनाया।" गृह मंत्रालय ने कहा, "किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ। सिविल डिफेंस ने दो इमारतों में से एक के फ्लैट में लगी आग बुझा दी है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें