मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

आईएसएल: जीत की राह पकड़ने के लिए भिड़ेंगे केरला ब्लास्टर्स और जमशेदपुर एफसी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जमशेदपुर । इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2023-24 के प्लेऑफ में

पहुंचने के लिए जमशेदपुर एफसी की टीम आज शाम अपने घरेलू मैदान जेआरडी टाटा

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले जाने वाले डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में

केरला ब्लास्टर्स एफसी से भिड़ेगी।

केरला ब्लास्टर्स एफसी

को अपने पिछले पांच मैचों में से चार में हार का सामना करना पड़ा है। येलो

आर्मी 15 मैचों में 29 अंक लेकर तालिका में पांचवें स्थान पर है। उसने अभी

तक आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं किया है, लेकिन वो छठे

स्थान पर मौजूद पंजाब एफसी (21) से आठ अंक आगे है।

वहीं,

जमशेदपुर एफसी ने अपने पिछले पांच मैचों में से दो जीते हैं और उनके 19

मैचों में 20 अंक हैं। वो पंजाब एफसी से एक अंक पीछे है, और अपने अंतिम तीन

लीग मैचों में क्रमशः केरला ब्लास्टर्स एफसी, चेन्नइयन एफसी और एफसी गोवा

से भिड़ेगी।

इस समय केरला ब्लास्टर्स के लिए पहला स्थान

काफी दूर दिख रहे हैं, लेकिन प्लेऑफ में क्वालीफाई करने से पहले वे कुछ

फॉर्म हासिल करना चाहेंगे।

केरला ब्लास्टर्स एफसी के

सर्बियाई हेड कोच इवान वुकोमानोविक ने शुक्रवार को प्री-मैच प्रेस

कॉन्फ्रेंस में कहा, “हम एक परियोजना को विकसित पर काम कर रहे हैं और ऐसा

करते हुए यह हमारा तीसरा सीजन है। इसका मतलब है कि क्लब तैयार करने की

कोशिश करना, और हर साल जब हम प्रतिस्पर्धा करते हैं, तो हमारा उद्देश्य देश

की सर्वश्रेष्ठ टीमों में शामिल होना, प्लेऑफ में रहना और अन्य चीजों के

अलावा पुरस्कारों के लिए लड़ना होता है।”

जमशेदपुर एफसी के

मुख्य कोच खालिद जमील ने मैच से पहले कहा, “अगर आप मुझसे पूछें, तो हमारी

टीम और हमारे पास मौजूद खिलाड़ियों की गुणवत्ता को देखते हुए हम शीर्ष छह

में रहने और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के हकदार हैं। टीम अब तक अच्छा

प्रदर्शन कर रही है और अगर हमें प्रशंसकों का समर्थन मिलता रहा तो हम

निश्चित रूप से प्लेऑफ में जगह बनाएंगे।”

बता ददें कि दोनों

टीमों के बीच अब तक 15 मैच खेले गए हैं, जिसमें जमशेदपुर ने 3 और केरला

ब्लास्टर्स ने 5 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि 7 मैच ड्रा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें