मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

एफसी गोवा और ईस्ट बंगाल के सामने चुनौतियां समान लेकिन उद्देश्य जुदा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

गोवा । एफसी गोवा की टीम आज शाम अपने घरेलू मैदान फतोर्दा

स्टेडियम में खेले जाने वाले इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2023-24 मुकाबले में

ईस्ट बंगाल एफसी की मेजबानी करेगी, तो उनका लक्ष्य इस सीजन के दूसरे हाफ

की अपनी पहली जीत हासिल करना होगा।

सीजन की शुरुआत के बाद

से 12 मैचों में अपराजित रहने के बाद, एफसी गोवा को खिलाड़ियों की चोटों के

कारण लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा, हालांकि उन्होंने पिछले मैच में

मुम्बई सिटी एफसी के साथ 1-1 का ड्रा खेला था। सीजन में अपनी मजबूत शुरुआत

के कारण वे अभी भी तालिका में चौथे स्थान पर हैं। वे (16 मैचों में 29 अंक)

लीग लीडर ओडिशा एफसी (18 मैचों में 35 अंक) से सिर्फ छह अंक पीछे हैं और

जगरनॉट्स की तुलना में दो कम मैच खेले हैं।

इसी तरह, ईस्ट

बंगाल एफसी अपने पिछले मुकाबले में एक गोल की बढ़त गंवाकर ओडिशा एफसी से

1-2 से हार गई थी। वो तालिका में नौवें स्थान पर मौजूद हैं। वो (17 मैचों

में 18 अंक) छठे स्थान पर मौजूद बेंगलुरू एफसी ( 18 मैचों में 21 अंक) से

सिर्फ तीन अंक पीछे है।

इस प्रकार, एफसी गोवा और रेड एंड गोल्ड ब्रिगेड दोनों के पास सीजन के अपने-अपने उद्देश्यों को पूरा करने का पूरा मौका है।

एफसी

गोवा के स्पेनिश हेड कोच मैनोलो मार्कुएज ने मंगलवार को प्री-मैच प्रेस

कॉन्फ्रेंस में कहा, “लगभग सभी मैच का पहला हाफ मेरे लिए एक जैसा रहा है।

बात बस इतनी सी है कि कुछ खास पल मैच का फैसला कर देते हैं। जब

प्रतिद्वंद्वी ने मुम्बई में जल्दी स्कोर किया, तो हमारी टीम ने बहुत अच्छी

प्रतिक्रिया दी थी, जो अन्य मैचों में नजर नहीं आई।”

ईस्ट

बंगाल एफसी के स्पेनिश हेड कोच कार्ल्स कुआड्राट ने मैच से पहले कहा, “अभी

15 अंकों के लिए मुकाबले खेले जाने हैं और बहुत सी चीजें अभी भी हो सकती

हैं, इसलिए मुझे नहीं लगता कि प्लेऑफ स्थानों के लिए चुनौती बनाए रखने का

यह आखिरी मौका है।”

बता दें कि दोनों टीमों के बीच अब तक 7

मैच खेले गए हैं, जिसमें एफसी गोवा ने 4 और ईस्ट बंगाल ने 1 मैच में जीत

दर्ज की है, जबकि 2 मैच ड्रा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें