मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:54 · नई दिल्ली संस्करण

आईआरसीटीसी घोटाला: राबड़ी देवी की केस ट्रांसफर की याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आईआरसीटीसी घोटाला: राबड़ी देवी की केस ट्रांसफर की याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी

नई दिल्ली। आईआरसीटीसी घोटाला मामले में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के केस को किसी दूसरे जज को ट्रांसफर करने की मांग वाली याचिका पर राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बुधवार को सीबीआई को नोटिस जारी किया है।

राबड़ी देवी ने सोमवार को याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि केस की सुनवाई कर रहे जज विशाल गोगने पक्षपातपूर्ण तरीके से काम कर रहे हैं और न्यायिक दृष्टिकोण उनके प्रति निष्पक्ष नहीं दिख रहा।

इस कारण उन्होंने मांग की है कि केस किसी अन्य जज को सौंपा जाए।

आईआरसीटीसी घोटाला मामला रेल होटल आवंटन में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है। इस केस में राबड़ी देवी के अलावा उनके पति और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, बेटे तेजस्वी यादव और कई अन्य लोग आरोपी हैं। जज विशाल गोगने फिलहाल इस केस में आरोप तय करने और सुनवाई करने का काम कर रहे हैं।

यह पहला मौका नहीं है जब राबड़ी और लालू परिवार ने कोर्ट में याचिका दाखिल की है।

इससे पहले 11 नवंबर को अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी, जिसमें उन्होंने दैनिक सुनवाई पर रोक लगाने या राहत देने का अनुरोध किया था। उस समय कोर्ट ने कहा था कि याचिका सुनवाई योग्य, व्यावहारिक या न्यायोचित नहीं है।

अब राबड़ी देवी की ओर से केस ट्रांसफर की मांग ने मामले को और पेचीदा बना दिया है। कोर्ट ने याचिका पर नोटिस जारी कर सीबीआई को जवाब देने के लिए कहा है। इससे स्पष्ट है कि अगली सुनवाई में इस पर चर्चा होगी और यह तय होगा कि केस ट्रांसफर किया जाएगा या सुनवाई वहीं जारी रहेगी।

राबड़ी देवी का कहना है कि जज का पूर्व निर्धारित नजरिया केस पर असर डाल रहा है, जबकि सीबीआई और कोर्ट यह सुनिश्चित करने पर जोर दे रहे हैं कि सुनवाई संविधान और कानून के अनुसार निष्पक्ष तरीके से हो।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें