मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

आईपीएल: पावरप्ले में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने ट्रेंट बोल्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

चेन्नई,। राजस्थान रॉयल्स के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इतिहास के पावरप्ले में दूसरे सबसे ज्यादा

विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। बोल्ट ने यह उपलब्धि शुक्रवार को

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ क्वालीफायर 2 में हासिल की।

बोल्ट ने लीग के चल रहे 17वें संस्करण के सबसे महत्वपूर्ण मुकाबले में अपने चार ओवर के स्पेल में 45 रन देकर तीन विकेट लिए।

बोल्ट

के नाम पावरप्ले में अब 62 विकेट है। वह हैदराबाद के अनुभवी गेंदबाज

भुवनेश्वर कुमार से पीछे हैं जिन्होंने पावरप्ले में 71 विकेट लिए हैं।

पावरप्ले

में सर्वाधिक विकेट लेने वाले अन्य गेंदबाज संदीप शर्मा (59 विकेट), दीपक

चाहर (58 विकेट), उमेश यादव (58 विकेट) और ईशांत शर्मा (57 विकेट) हैं।

बोल्ट

ने पावरप्ले में एक और रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिया है। उन्होंने लीग

के चल रहे 17वें संस्करण के पावरप्ले में सबसे अधिक विकेट दर्ज किए हैं।

उन्होंने आईपीएल 2024 में पावरप्ले में 12 विकेट लिए हैं।

आईपीएल

2024 के पावरप्ले में सर्वाधिक विकेट लेने वाले अन्य गेंदबाज भुवनेश्वर (10

विकेट), मिशेल स्टार्क (9 विकेट), वैभव अरोड़ा (8 विकेट) और खलील अहमद (8

विकेट) हैं।

मैच की बात करें तो इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले

बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट

के नुकसान पर 175 रन बनाए।

टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले

बल्लेबाज उनके विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन थे, जिन्होंने 34 गेंदों

पर चार छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। राहुल त्रिपाठी (37) और ट्रैविस हेड

(32) ने भी अपनी तरफ से महत्वपूर्ण रन बनाए।

राजस्थान रॉयल्स के

लिए, बोल्ट और आवेश ने अपने चार ओवर के स्पेल में तीन-तीन विकेट हासिल किए,

जहां उन्होंने क्रमशः 45 और 27 रन दिए। संदीप ने अपने चार ओवरों में 25 रन

देकर दो विकेट लिए।

जवाब में राजस्थान की टीम 20 ओवर में 7 विकेट

पर 139 रन ही बना सकी। राजस्थान के लिए ध्रुव जुवेल ने बेहतरीन अर्धशतक

लगाते हुए 56 रन बनाए, उनके अलावा यशस्वी जयसवाल ने 42 रन बनाए। हैदराबाद

की ओर से शाहबाज अहमद ने 3, अभिषेक शर्मा ने 2 और पैट कमिंस व टी नटराजन ने

1-1 विकेट लिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें