मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · दोपहर 12:12 · नई दिल्ली संस्करण

आईपीएल : विल जैक्स की जगह माइकल ब्रेसवेल आरसीबी की टीम में हुए शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

आईपीएल : विल जैक्स की जगह माइकल ब्रेसवेल आरसीबी की टीम में हुए शामिल

नई दिल्ली, 18 मार्च । रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के लिए इंग्लैंड के बल्लेबाज विल जैक्स की जगह न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी माइकल ब्रेसवेल के साथ करार किया है।

चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हुए इंग्लिश बल्लेबाज जैक्स को फ्रेंचाइजी ने 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा था।

उनके प्रतिस्थापन के तौर पर टीम में शामिल हुए ब्रेसवेल ने 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और 113 रन बनाए हैं, साथ ही उनके नाम 21 विकेट दर्ज हैं। वह एक करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर आरसीबी से जुड़ेंगे।

बता दें कि आऱसीबी की टीम 2 अप्रैल को रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। मुंबई-आरसीबी के बीच यह मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बैंगलोर में खेला जाएगा। फाफ डू प्लेसिस की अगुवाई वाली आरसीबी 6 अप्रैल को सीजन का दूसरा मुकाबला खेलेगी। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स की भिड़ंत होगी। दोनों टीमों के बीच यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें