मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:18 · नई दिल्ली संस्करण

आईपीएल 2026: सुदर्शन ने वैभव से छीनी ऑरेंज कैप, भुवनेश्वर की बादशाहत पर मंडराया खतरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आईपीएल 2026: सुदर्शन ने वैभव से छीनी ऑरेंज कैप, भुवनेश्वर की बादशाहत पर मंडराया खतरा

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के 66वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 89 रनों से हराया। जीटी की इस जीत में साई सुदर्शन ने एक बार फिर बल्ले से अहम योगदान दिया और 53 गेंदों में 84 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी के साथ ही सुदर्शन ने वैभव सूर्यवंशी से ऑरेंज कैप वापस ले ली है।

साई सुदर्शन के 14 मुकाबलों के बाद अब 638 रन हो गए हैं। वह इस सीजन कमाल की लय में दिखाई दिए हैं। ऑरेंज कैप की रेस में सुदर्शन को कड़ी टक्कर अपने जोड़ीदार और जीटी के कप्तान शुभमन गिल से मिल रही है। गिल 13 मुकाबलों में 616 रन बनाकर लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

वहीं, राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 579 रनों के साथ तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज मिचेल मार्श 13 मुकाबलों में 563 रन बनाकर चौथे नंबर पर हैं।

वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन 555 रनों के साथ अब पांचवें नंबर पर आ गए हैं। विराट कोहली 542 रन बनाकर छठे नंबर पर मौजूद हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास पर्पल कैप बरकरार है। हालांकि, उनकी बादशाहत पर अब खतरा मंडरा रहा है। सीएसके के खिलाफ 3 विकेट लेने के साथ ही गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने इस सीजन सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में अब भुवनेश्वर की बराबरी कर ली है।

भुवनेश्वर और रबाडा दोनों ही 24 विकेट निकाल चुके हैं। हालांकि, भुवनेश्वर ने 24 विकेट 13 मुकाबलों में चटकाए हैं, जबकि रबाडा ने 14 मैच लिए हैं। सीएसके के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज 21 विकेट लेकर तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।

वहीं, जीटी के स्पिन गेंदबाज राशिद खान 19 विकेट के साथ पर्पल कैप की रेस में चौथे पायदान पर आ गए हैं। राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज जोफ्रा आर्चर 18 विकेट लेकर पांचवें नंबर पर काबिज हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने 13 मुकाबलों में 18 विकेट झटके हैं और वह लिस्ट में छठे नंबर पर हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें