मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली। 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत गुजरात टाइटंस (जीटी) के साथ होगी।

दोनों ही टीमें दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। फाइनल मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।

आईपीएल के इतिहास में आरसीबी और जीटी के बीच अब तक कुल 9 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 5 मुकाबलों में जीत आरसीबी को मिली है, जबकि 4 मैच जीटी ने जीते हैं।

यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है। पहले क्वालिफायर में आरसीबी, जीटी पर हावी रही थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 254 रन लगाए थे।

टीम की ओर से रजत पाटीदार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 33 गेंदों में 93 रनों की तूफानी पारी खेली थी। वहीं, क्रुणाल पांड्या ने 43 और विराट कोहली ने महज 25 गेंदों में 43 रनों की दमदार पारी खेली थी।

हालांकि, इसके जवाब में गुजरात टाइटंस की पूरी टीम सिर्फ 162 रन बनाकर सिमट गई थी। जीटी की तरफ से राहुल तेवतिया ने सर्वाधिक 68 रन बनाए थे। ऐसे में जीटी पहले क्वालीफायर में मिली हार का हिसाब चुकता करना चाहेगी।

गुजरात टाइटंस को अपने घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा भी मिल सकता है।

इसके साथ ही शुभमन गिल की अगुवाई में जीटी राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर में धमाकेदार जीत दर्ज करके फाइनल में पहुंची है। शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए आरआर के खिलाफ 53 गेंदों में 104 रनों की लाजवाब पारी खेली थी, जबकि साई सुदर्शन ने 32 गेंदों में 58 रन बनाए थे।

दूसरी ओर, आरसीबी के लिए पहले क्वालीफायर में सब कुछ सही घटा था।

कोहली और कप्तान रजत के बल्ले से अहम रन निकले थे, तो क्रुणाल पांड्या ने भी अहम योगदान दिया था। वहीं, गेंदबाजी में जैकब डफी और भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन दमदार रहा था। डफी ने 3 विकेट अपने नाम किए थे, जबकि भुवनेश्वर ने 2 विकेट चटकाए थे। वहीं, रसिख सलाम और क्रुणाल पांड्या भी गेंद से छाप छोड़ने में सफल रहे थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें