मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:18 · नई दिल्ली संस्करण

आईपीएल 2026: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर लगा 12 लाख का जुर्माना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आईपीएल 2026: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर लगा 12 लाख का जुर्माना

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मंगलवार को अपना पहला मैच खेलने वाली पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना लगाया गया है। मैच के दौरान गंभीर चोट का सामना करने वाले श्रेयस पर धीमे ओवर रेट की वजह से जुर्माना लगाया गया है।

श्रेयस अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

आईपीएल द्वारा जारी बयान में कहा गया, "यह आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत उनकी टीम का इस सीजन का पहला उल्लंघन था, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है। इसलिए कप्तान पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।"

मैच के दौरान श्रेयस अय्यर को गंभीर चोट का भी सामना करना पड़ा। नॉन स्ट्राइक पर खड़े श्रेयस अय्यर के दाएं हाथ की कलाई में कूपर कोनोली का एक तेज शॉट आकर लगा।

चोट की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अय्यर तुरंत क्रीज पर ही लेट गए। मेडिकल टीम के उपचार के बाद वह बल्लेबाजी के लिए तैयार हुए लेकिन जल्द ही अपना विकेट गंवा बैठे।

मैच की बात करें तो, पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस (जीटी) को 20 ओवर में 6 विकेट पर 162 रन पर रोक दिया था।

जीटी की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने 27 गेंदों पर 39 और जोस बटलर ने 33 गेंदों पर 38 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 17 गेंदों पर 25 रन की पारी खेली।

पंजाब के लिए विजय कुमार वैशाक ने 3, युजवेंद्र चहल ने 2 और मार्को जानसेन ने 1 विकेट लिए।

पंजाब ने 19.1 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाकर मैच 3 विकेट से जीता। पंजाब के लिए कूपर कोनोली ने नाबाद 72 रनों की पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

जीटी के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए। रबाडा, अशोर शर्मा, राशिद खान और वाशिंगटन सुंदर को 1-1 विकेट मिला।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें