मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

आईपीएल 2026: एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कर्नाटक सरकार की एक्सपर्ट कमेटी की सहमति के बाद ही संभव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आईपीएल 2026: एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कर्नाटक सरकार की एक्सपर्ट कमेटी की सहमति के बाद ही संभव

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2026 के पहले फेज के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। पहला मुकाबला पिछले सीजन की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच होगा।

आरसीबी और एसआरएच के बीच मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। बीसीसीआई ने शेड्यूल में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच रखा है, लेकिन इस वेन्यू पर मैच आयोजित होगा या नहीं इसका फैसला कर्नाटक सरकार द्वारा गठित एक एक्सपर्ट कमेटी करेगी।

बीसीसीआई ने बताया कि कर्नाटक सरकार द्वारा गठित एक एक्सपर्ट कमेटी स्टेडियम का निरीक्षण करेगी और मैच-डे के इंतजामों की मॉक ड्रिल देखने के बाद ही अंतिम मंजूरी देगी।

बोर्ड की प्रेस रिलीज के मुताबिक, 13 मार्च 2026 को कमेटी स्टेडियम का निरीक्षण करेगी और आईपीएल मैचों की मेजबानी के लिए तैयारियों का आकलन करने के लिए मैच-डे का पूरा मॉक प्रदर्शन कराया जाएगा। सब कुछ संतोषजनक पाए जाने पर ही मैचों के आयोजन के लिए मंजूरी मिलेगी।

आरसीबी आईपीएल 2025 की विजेता रही है।

खिताब जीतने के बाद 4 जून को जश्न के कार्यक्रम के दौरान हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद सुरक्षा कारणों से इस मैदान में मैच का आयोजन प्रतिबंधित कर दिया गया। रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी, महाराजा ट्रॉफी जैसे बड़े घरेलू टूर्नामेंटों के मैच भी यहां आयोजित नहीं हुए।

बीसीसीआई की शेड्यूल के मुताबिक आरसीबी 28 मार्च को अपने घरेलू मैदान पर सीजन की शुरुआत करेगी, जहां उसका सामना एसआरएच से होगा।

बेंगलुरु में न सिर्फ टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच और ओपनिंग सेरेमनी आयोजित होगी, बल्कि एक प्लेऑफ मुकाबला भी यहीं खेला जाएगा। इस सीजन का फाइनल भी बेंगलुरु में ही होना है।

आईपीएल 2026 में आरसीबी का होम शेड्यूल दो शहरों में बंटा रहेगा। टीम के पांच मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में और बाकी दो घरेलू मुकाबले शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर में आयोजित होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें