मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

आईपीएल 2026: केएल राहुल ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में बने नंबर वन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आईपीएल 2026: केएल राहुल ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में बने नंबर वन

नई दिल्ली,। आईपीएल 2026 के 62वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 5 विकेट से हराया। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में डीसी को मिली जीत में केएल राहुल ने बल्ले से अहम योगदान दिया। उन्होंने 42 गेंदों में 56 रनों की दमदार पारी खेली। राहुल ने अपनी इस पारी के दौरान एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा।

केएल राहुल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल में सबसे ज्यादा 50 से अधिक रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। राहुल ने रविवार को आरआर के खिलाफ 9वीं बार 50 से अधिक रनों की पारी खेली। इससे पहले, यह रिकॉर्ड डिविलियर्स के नाम था, जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 8 बार 50 से अधिक रनों की पारी खेली है।

इस लिस्ट में शिखर धवन (7) और विराट कोहली (7) संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर काबिज हैं।

आरआर से मिले 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को अभिषेक पोरेल और केएल राहुल ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 10.1 ओवर में 105 रन जोड़े। राहुल अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने 42 गेंदों का सामना करते हुए एक चौके और 3 छक्कों की मदद से 56 रन बनाए। वहीं, अभिषेक ने 31 गेंदों में 51 रनों का योगदान दिया। अक्षर पटेल ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों में 34 रनों की नाबाद पारी खेली, तो आशुतोष शर्मा ने सिर्फ 5 गेंदों में नाबाद 18 रन बनाते हुए डीसी को 19.2 ओवर में 5 विकेट से जीत दिलाई।

इससे पहले, राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 193 रन लगाए। आरआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही और यशस्वी जायसवाल महज 12 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, वैभव सूर्यवंशी अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने 21 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 46 रन बनाए।

वहीं, ध्रुव जुरेल ने 40 गेंदों में 53 रनों की शानदार पारी खेली। कप्तान रियान पराग ने सिर्फ 26 गेंदों का सामना करते हुए 51 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान रियान ने 3 चौके और 5 छक्के लगाए। गेंदबाजी में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मिचेल स्टार्क ने 40 रन देकर 4 विकेट निकाले, जबकि लुंगी एनगिडी ने 24 रन खर्च करके 2 विकेट झटके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें