मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

आईपीएल 2026: मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराकर प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार केकेआर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आईपीएल 2026: मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराकर प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार केकेआर

कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 65वां मुकाबला अपने नाम किया। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) को 4 विकेट से शिकस्त देने के साथ केकेआर ने प्लेऑफ की रेस में खुद को बनाए रखा है।

मैच में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी मुंबई इंडियंस 8 विकेट खोकर 147 रन बना सकी। इस टीम ने 41 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो दिए थे। जब पारी के 8 ओवर पूरे हो गए थे, बारिश ने दखल दिया, लेकिन ब्रेक के बावजूद ओवरों में कटौती नहीं की गई।

कप्तान हार्दिक पांड्या ने तिलक वर्मा के साथ पांचवें विकेट के लिए 49 गेंदों में 43 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की।

तिलक वर्मा 20 रन बनाकर आउट हुए, जबकि पांड्या ने 26 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

कॉर्बिन बॉश ने दीपक चाहर के साथ आठवें विकेट के लिए 20 गेंदों में 42 रन की साझेदारी करते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। बॉश 18 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 32 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी खेमे से सौरभ दुबे, कैमरून ग्रीन और कार्तिक त्यागी ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि सुनील नरेन ने 1 विकेट निकाला।

इसके जवाब में केकेआर ने 18.5 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस टीम ने पहले ही ओवर में फिन एलन (8) का विकेट गंवा दिया। यहां से कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मनीष पांडे के साथ 28 गेंदों में 38 रन की साझेदारी की।

रहाणे 17 गेंदों में 4 चौकों के साथ 21 रन बनाकर आउट हुए।

कुछ देर बाद कैमरून ग्रीन (4) भी पवेलियन लौट गए। टीम ने 7.1 ओवरों में 54 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो दिए थे। यहां से रोवमैन पॉवेल ने मनीष पांडे के साथ चौथे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया।

मनीष 33 गेंदों में 6 चौकों के साथ 45 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यहां से टीम को जीत के लिए 30 गेंदों में 30 रन की दरकार थी। 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर पॉवेल कैच आउट हुए।

उन्होंने इस पारी में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 40 रन बनाए।

अंतिम ओवरों में रिंकू सिंह (9) और अनुकूल रॉय (4) ने नाबाद पारी खेलते हुए टीम को 7 गेंदें शेष रहते जीत दिलाई। विपक्षी खेमे से कॉर्बिन बॉश ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले। दीपक चाहर, गजनफर और जसप्रीत बुमराह को 1-1 विकेट हाथ लगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें