मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:51 · नई दिल्ली संस्करण

आईपीएल 2026: 'बच्चे के साथ अन्याय', रसिख सलाम को 'प्लेयर ऑफ द मैच' नहीं मिलने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आईपीएल 2026: 'बच्चे के साथ अन्याय', रसिख सलाम को 'प्लेयर ऑफ द मैच' नहीं मिलने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल

बेंगलुरु। आईपीएल 2026 का 23वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार को खेला गया। आरसीबी ने यह मुकाबला 5 विकेट से जीतकर अंकतालिका में पहला स्थान हासिल किया। आरसीबी की जीत में गेंदबाजों की भूमिका अहम रही, जिसमें प्रमुख नाम रसिख सलाम डार का रहा, लेकिन रसिख को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार नहीं दिया गया। आकाश चोपड़ा ने इस फैसले पर सवाल उठाए हैं।

आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जिसे टीम के गेंदबाजों ने सही साबित किया। आरसीबी ने एलएसजी की पारी को 20 ओवर में 146 रन पर समेट दिया। आरसीबी की तरफ से सभी गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की, लेकिन सबसे सफल दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज रसिख सलाम डार रहे। डार ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके अलावा, भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3, क्रुणाल पांड्या ने 4 ओवर में 38 रन देकर 2, और जोश हेजलवुड ने 4 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट लिया।

आरसीबी 15.1 ओवर में 5 विकेट पर 149 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया।

माना जा रहा था कि मैच के बाद रसिख सलाम डार तो प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिलेगा, लेकिन सभी को चौंकाते हुए यह खिताब तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को दे दिया गया। यह फैसला सभी के परे था, क्योंकि डार की इकॉनमी भी अच्छी थी और विकेट भी हेजलवुड से 3 ज्यादा थे।

टी20 में दोनों की अहमियत है। इसलिए डार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार न मिलना अटपटा फैसला है।

मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुद्दे को उठाया है और फैसले को निराशाजनक बताया है।

आकाश ने लिखा, "आरसीबी-एलएसजी मैच में रसिख सलाम को प्लेयर ऑफ द मैच क्यों नहीं दिया गया। यह बच्चे के साथ अन्याय है।"

दरअसल, आकाश चोपड़ा यह कहना चाहते थे कि रसिख जैसे युवा खिलाड़ी को अगर बेहतर प्रदर्शन का इनाम नहीं मिलेगा तो इससे कहीं न कहीं उनका उत्साह कम होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें