मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:27 · नई दिल्ली संस्करण

आईपीएल 2026: डीसी के खिलाफ जीटी को होगी पहली जीत की तलाश, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आईपीएल 2026: डीसी के खिलाफ जीटी को होगी पहली जीत की तलाश, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के 14वें मुकाबले में बुधवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की भिड़ंत गुजरात टाइटंस (जीटी) के साथ होगी। दिल्ली ने अब तक खेले दोनों ही मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं, गुजरात टाइटंस को इस मुकाबले में सीजन की पहली जीत की तलाश होगी।

आईपीएल में डीसी और जीटी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है। दोनों टीमों के बीच अब तक इस लीग में कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 4 मैच गुजरात टाइटंस ने जीते हैं, जबकि 3 मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज की है। हालांकि, आईपीएल 2025 में खेले गए दोनों ही मुकाबलों में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया था। अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया था। बल्लेबाजी में समीर रिवजी कमाल की फॉर्म में दिखाई दिए हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने 51 गेंदों में 90 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

वहीं, पहले मुकाबले में भी उन्होंने 70 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी।

हालांकि, केएल राहुल के लिए बल्ले से इस सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। दो मुकाबलों में वह सिर्फ एक रन ही बना सके हैं। पिछले मैच में पाथुम निसांका ने 44 रनों की दमदार पारी खेली थी। हालांकि, नीतीश राणा से भी टीम इस मुकाबले में दमदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। गेंदबाजी में मुकेश कुमार और लुंगी एनगिडी की जोड़ी ने डीसी के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं, कप्तान अक्षर पटेल का प्रदर्शन गेंद से भी शानदार रहा है।

दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस को इस सीजन खेले अब तक दोनों ही मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। साई सुदर्शन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 73 रनों की दमदार पारी खेली थी। हालांकि, सुदर्शन को छोड़कर जोस बटलर, ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर और राहुल तेवतिया जैसे बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं। वहीं, टीम के गेंदबाजों का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा है। सिराज और रबाडा पिछले मुकाबले में काफी महंगे साबित हुए थे, जबकि अशोक शर्मा ने भी 4 ओवर में 37 रन दिए थे। राशिद खान और प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें