मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

आईपीएल 2026: पहले क्वालिफायर में आरसीबी के सामने जीटी की मुश्किल चुनौती, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आईपीएल 2026: पहले क्वालिफायर में आरसीबी के सामने जीटी की मुश्किल चुनौती, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना गुजरात टाइटंस (जीटी) के साथ होगा। इस मुकाबले की मेजबानी धर्मशाला का हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम करेगा। आरसीबी और जीटी के बीच अब तक इस लीग में कांटे की टक्कर देखने को मिली है।

आईपीएल में आरसीबी और जीटी की अब तक कुल 8 बार भिड़ंत हुई है, जिसमें से 4 मुकाबले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीते हैं। वहीं, चार मुकाबलों में गुजरात टाइटंस ने जीत दर्ज की है। आईपीएल 2026 में हुई पहली भिड़ंत में आरसीबी जीटी पर हावी रही थी और टीम ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी।

हालांकि, सीजन की दूसरी भिड़ंत में गुजरात टाइटंस ने पहली हार का हिसाब चुकता करते हुए आरसीबी को 4 विकेट से हराया था।

आरसीबी का रिकॉर्ड पहला क्वालिफायर खेलते हुए शानदार रहा है। टीम इससे पहले तीन बार पहला क्वालिफायर खेल चुकी है, जिसमें से 2 बार आरसीबी को जीत मिली है, तो एक बार टीम को हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल 2025 में पहले क्वालिफायर में शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को हराकर फाइनल का टिकट कटाया था। वहीं, 2016 में आरसीबी ने गुजरात लायंस को पहले क्वालिफायर में हराया था। हालांकि, 2011 में टीम को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले क्वालिफायर में हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं, गुजरात टाइटंस का पहले क्वालिफायर में रिकॉर्ड मिलाजुला रहा है। जीटी दो बार पहला क्वालिफायर खेलने उतरी हैं, जिसमें से टीम को एक बार जीत नसीब हुई है, जबकि एक मैच में हार झेलनी पड़ी है। साल 2022 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में जीटी ने पहले क्वालिफायर में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया था। हालांकि, 2023 में टीम को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले क्वालिफायर में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में धर्मशाला के मैदान पर आरसीबी और जीटी के बीच होने वाले पहला क्वालिफायर मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें