मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को झटका, मिचेल स्टार्क शुरुआती फेज से बाहर रहेंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को झटका, मिचेल स्टार्क शुरुआती फेज से बाहर रहेंगे

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के लिए एक निराशाजनक खबर है। टीम के मुख्य तेज गेंदबाज ऑस्ट्रेलियाई मिचेल स्टार्क सीजन के शुरुआती मैचों से बाहर रह सकते हैं। स्टार्क के बाहर रहने से दिल्ली कैपिटल्स को सीजन के शुरुआती फेज में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने पुष्टि की है कि तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क टूर्नामेंट की शुरुआत में उपलब्ध नहीं रहेंगे। उनकी वापसी इस बात पर निर्भर करेगी कि आने वाले सप्ताह में उनका फिटनेस प्रोटोकॉल कैसे आगे बढ़ता है।

सीए के अनुसार, पिछले 12 महीनों में भारी वर्कलोड के चलते 36 वर्षीय स्टार्क को सावधानी से मैनेज किया जा रहा है।

उन्होंने हाल ही में एशेज सीरीज के सभी पांच टेस्ट खेले थे और बिग बैश लीग के अंतिम चरण में भी हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भारत के मोहम्मद सिराज को छोड़कर किसी भी तेज गेंदबाज से ज्यादा गेंदें डालीं।

स्टार्क की गैरमौजूदगी दिल्ली कैपिटल्स के लिए अहम मानी जा रही है, क्योंकि टीम उनसे नई गेंद के साथ शुरुआती ओवरों में बढ़त दिलाने की उम्मीद कर रही थी। वह दुनिया के उन चुनिंदा तेज गेंदबाजों में शामिल हैं, जो पावरप्ले और डेथ ओवरों दोनों में मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।

स्टार्क ही नहीं, बल्कि पैट कमिंस और जोश हेजलवुड भी अपने-अपने फ्रेंचाइजी के लिए शुरुआती मुकाबलों में उपलब्ध नहीं रहेंगे।

कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और हेजलवुड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेलते हैं, जिससे इन टीमों को भी शुरुआती झटका लगेगा।

दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार्क को IPL 2025 मेगा ऑक्शन में 11.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। पिछले सीजन में उन्होंने 11 मैचों में 14 विकेट लिए थे। हालांकि उनका इकॉनमी रेट 10 से ऊपर रहा, लेकिन बड़े मैचों में प्रभाव डालने की उनकी क्षमता टीम के लिए बेहद अहम रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें