मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

आईपीएल 2026: 'प्रिय वैभव, बहुत बढ़िया', कोहली ने सूर्यवंशी को दिया विराट आशीर्वाद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आईपीएल 2026: 'प्रिय वैभव, बहुत बढ़िया', कोहली ने सूर्यवंशी को दिया विराट आशीर्वाद

गुवाहाटी। आईपीएल 2026 में 10 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच एक जोरदार मुकाबला खेला गया। इस मैच में आरआर के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक पारी से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। वैभव ने अपनी बल्लेबाजी से 'किंग' के नाम से मशहूर विराट कोहली को भी अपना मुरीद बना लिया।

मैच के बाद विराट कोहली ने वैभव सूर्यवंशी की कैप पर एक खास संदेश लिखा जो उनके लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं था। विराट ने मैच के बाद वैभव की कैप पर लिखा, "प्रिय वैभव, बहुत बढ़िया"।

विराट के शब्द वैभव की रोमांचक पारी को देखकर निकले थे।

विराट कोहली का संदेश निश्चित रूप से वैभव के आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और भविष्य में उन्हें और भी बेहतर करने की प्रेरणा देगा।

बता दें कि आरआर और आरसीबी के बीच आकर्षण और आरआर की जीत का बड़ा कारण वैभव की आक्रामक पारी रही। वैभव ने मात्र 26 गेंदों पर 7 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 78 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को 6 विकेट से जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। वैभव को उनकी विस्फोटक पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वैभव अब ऑरेंज कैप होल्डर भी हैं। उन्होंने सीजन में अब तक खेले 4 मैचों में 200 रन बनाए हैं।

मैच की बात करें तो आरआर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रजत पाटीदार के 63, विराट कोहली के 32, वेंकटेश अय्यर के 29, और रोमारियो शेफर्ड के 22 रन की मदद से आरसीबी ने 8 विकेट पर 201 रन बनाए थे।

202 रन के लक्ष्य को आरआर ने सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल की तूफानी पारियों की बदौलत 18 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। वैभव के 78 के अलावा जुरेल ने 43 गेंदों पर 3 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 81 रन बनाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें