मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

आईपीएल 2026: डीसी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, आरसीबी की नजर जीत की लय बरकरार रखने पर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आईपीएल 2026: डीसी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, आरसीबी की नजर जीत की लय बरकरार रखने पर

बेंगलुरु। आईपीएल 2026 का 26वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

टॉस जीतने के बाद अक्षर पटेल ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। विकेट अच्छा और हार्ड लग रहा है। चिन्नास्वामी चेज करने के लिए एक अच्छा ग्राउंड है। लगातार मैच हारने के बाद लंबा ब्रेक मिलना अच्छा है। हमें अपनी ताकत पर फोकस करने की जरूरत है। हम उसी प्लेइंग इलेवन के साथ खेलेंगे।"

दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो टीम ने सीजन के शुरुआती 2 मैच जीते थे, लेकिन उसके बाद टीम को लगातार 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

आरसीबी के खिलाफ डीसी अपनी हार का सिलसिला तोड़ने की कोशिश करेगी।

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, "पहले बल्लेबाजी करके खुश हूं क्योंकि हम इस ट्रैक पर पहले बल्लेबाजी करने का प्लान बना रहे थे। यह एक दिन का गेम है, और अच्छी सरफेस दिख रही है। हम बोर्ड पर अच्छा टोटल लगाएंगे और उन पर दबाव डालेंगे।

हम उसी साइड के साथ खेल रहे हैं। इस साल हमारा फाइनल चिन्नास्वामी में है, इसलिए हमें सभी होम मैच जीतने होंगे।

आरसीबी इस मैच में ग्रीन जर्सी में उतर रही है। पाटीदार ने इसे पर्यावरण के प्रति जागरुकता के लिए अहम बताया।

आरसीबी सीजन के 5 मैचों में 4 जीत के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। टीम ने पिछले 2 मैच जीते हैं और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होम ग्राउंड में होने वाले मुकाबले में अपनी जीत की लय को बरकरार रखने के उद्देश्य से उतरेगी।

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी डार, लुंगी एंगिडी, कुलदीप यादव, टी. नटराजन, मुकेश कुमार।

आरसीबी प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें