मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:26 · नई दिल्ली संस्करण

आईपीएल 2026: बीसीसीआई ने 18 राज्यों और 1 यूटी के 30 शहरों में फैन पार्क के फेज 2 की घोषणा की

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आईपीएल 2026: बीसीसीआई ने 18 राज्यों और 1 यूटी के 30 शहरों में फैन पार्क के फेज 2 की घोषणा की

मुंबई भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल फैन पार्क 2026 के फेज 2 की घोषणा कर दी है। इसका मकसद 18 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) के 30 शहरों में आईपीएल के अनुभव को रोमांचक तरीके से पहुंचाना है।

फैन पार्क 18-19 अप्रैल से 23-24 मई तक छह वीकेंड में लगेंगे, जिससे अलग-अलग क्षेत्रों के फैंस को एक जीवंत माहौल में आईपीएल का अनुभव करने का मौका मिलेगा।

पुथुपल्ली (केरल), मंगलागिरी (आंध्र प्रदेश), चंबा और मंडी (हिमाचल प्रदेश), गोलाघाट और सिलचर (असम), और इंफाल (मणिपुर) जैसे कई शहर पहली बार आईपीएल फैन पार्क होस्ट करेंगे, जिससे यह पहल नए क्षेत्रों और दर्शकों तक पहुंचेगी।

हर सप्ताह, उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम जोन में कई फैन पार्क होंगे ताकि बड़े पैमाने पर क्षेत्रीय भागीदारी को बढ़ावा दिया जा सके।

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, "हर फैन पार्क में लाइव मैच स्क्रीनिंग के साथ-साथ संगीत, मनोरंजन, फूड कोर्ट, बच्चों के खेलने के जोन और वर्चुअल बैटिंग जोन, बॉलिंग नेट, फेस पेंटिंग जैसी एक्टिविटी और पिच परफेक्ट (बैलेंस का गेम), गेम ऑफ थ्रोज (अपने निशाने को टेस्ट करें) और डोंट मिस द बॉल (एक तेज रिफ्लेक्स चुनौती) जैसे फैन के पसंदीदा गेम जैसे कई दिलचस्प ऑन-ग्राउंड अनुभव होते रहेंगे।

फैन पार्क इन वीकेंड में होंगे:

सप्ताह 4: 18 और 19 अप्रैल

बठिंडा (पंजाब), कोटा (राजस्थान), बेलगावी (कर्नाटक), पुथुपल्ली (केरल), जमशेदपुर (झारखंड)

सप्ताह 5: 25 और 26 अप्रैल

अमृतसर (पंजाब), बीकानेर (राजस्थान), मंगलगिरी (आंध्र प्रदेश), डिंडीगुल (तमिलनाडु), धनबाद (झारखंड)

सप्ताह 6: 2 और 3 मई

चंबा (हिमाचल प्रदेश), सूरत (गुजरात), सोलापुर (महाराष्ट्र), तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु), सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल)

सप्ताह 7: 9 और 10 मई

मंडी (हिमाचल प्रदेश), राजकोट (गुजरात), हुबली (कर्नाटक), पुडुचेरी (पुडुचेरी), गोलाघाट (असम)

सप्ताह 8: 16 और 17 मई

पटियाला (पंजाब),

इंदौर (मध्यप्रदेश), शिवमोग्गा (कर्नाटक), इंफाल (मणिपुर), गोवा

सप्ताह 9: 23 और 24 मई

आगरा (उत्तर प्रदेश), भिलाई (छत्तीसगढ़), कोल्हापुर (महाराष्ट्र), वारंगल (तेलंगाना), सिलचर (असम)

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें