मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा पर लगा जुर्माना, अंपायर के फैसले पर जताई थी आपत्ति

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा पर लगा जुर्माना, अंपायर के फैसले पर जताई थी आपत्ति

कोलकाता। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मैच में आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। शर्मा को एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है। अभिषेक शर्मा ने अपनी गलती मानते हुए सजा स्वीकार कर ली है।

आईपीएल की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि अभिषेक ने आर्टिकल 2.3 के तहत लेवल 1 का अपराध स्वीकार किया और मैच रेफरी की सजा को मान लिया। कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का फैसला आखिरी और मानने वाला होता है।

अभिषेक ने केकेआर के खिलाफ मैच में पारी की शुरुआत करते हुए 21 गेंदों पर 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 48 रन की पारी खेली।

उनका आउट होना विवादित रहा और अंपायर के फैसले पर उन्होंने नाराजगी जताई। दरअसल, वरुण चक्रवर्ती ने डाइव लगाते हुए अभिषेक का कैच लिया था। उस समय ऐसा लग रहा था कि गेंद जमीन को छू गई है। यह घटना पारी के नौवें ओवर में हुई थी। थर्ड अंपायर ने कैच को वैध मानते हुए अभिषेक को आउट करार दिया। अभिषेक इस फैसले से सहमत नहीं थे और उन्होंने निराशा जताई। इस वजह से उन पर जुर्माना लगाया गया।

मैच की बात करें तो केकेआर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसआरएच ने हेनरिक क्लासेन के 52, अभिषेक शर्मा के 48 और ट्रेविस हेड के 46 और नितीश कुमार रेड्डी के 39 रन की बदौलत 8 विकेट पर 226 रन बनाए थे।

227 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर 16 ओवर में 161 रन पर सिमट गई और 65 रन से मैच हार गई। केकेआर की यह लगातार दूसरी हार थी, जबकि एसआरएच ने अपने दूसरे मैच में पहली जीत दर्ज की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें