मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

आईपीएल 2026: अभिषेक-क्लासेन की दमदार पारी, पीबीकेएस के खिलाफ एसआरएच ने 6 विकेट खोकर बनाए 219 रन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आईपीएल 2026: अभिषेक-क्लासेन की दमदार पारी, पीबीकेएस के खिलाफ एसआरएच ने 6 विकेट खोकर बनाए 219 रन

न्यू चंडीगढ़। आईपीएल 2026 के 17वें मुकाबले में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की भिड़ंत मुल्लांपुर के महाराज यदविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के साथ हो रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 219 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए।

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने तूफानी शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 8.1 ओवर में 120 रन जोड़े। अभिषेक ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 28 गेंदों में 74 रनों की धमाकेदार पारी खेली। अपनी इस पारी में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 264 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 5 चौके और 8 छक्के लगाए। वहीं, हेड ने 23 गेंदों में 38 रनों का योगदान दिया।

कप्तान ईशान किशन अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 17 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के के साथ 27 रन बनाने के बाद अर्शदीप सिंह का शिकार बने।

अनिकेत वर्मा ने 9 गेंदों में 18 रन बनाए। हालांकि, हेनरिक क्लासेन एक छोर को संभालकर खड़े रहे और उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 39 रनों की सूझबूझ भरी पारी खेली।

साहिल अरोड़ा ने एक बार फिर अपने प्रदर्शन से निराश किया और वह सिर्फ 9 रन ही बना सके। गेंदबाजी में पंजाब किंग्स की ओर से अर्शदीप सिंह और शशांक सिंह ने दो-दो विकेट चटकाए। हालांकि, अर्शदीप काफी महंगे साबित हुए और उन्होंने 4 ओवर में 50 रन खर्च किए। वहीं, जेवियर बार्टलेट ने एक विकेट अपने नाम किया।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स इस मुकाबले में प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल के साथ खेल रही है।

ईशान किशन की अगुवाई में सनाइजर्स हैदराबाद इस मुकाबले में ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल और ईशान मलिंगा के साथ खेल रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें