मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

अहमदाबाद। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को 6 रनों से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 की ट्रॉफी जीत ली है। इस जीत के साथ आरसीबी ने 17 साल के सूखे को समाप्त किया है। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए 190 रन बनाए, जिसके जवाब में पंजाब की टीम 184 रन ही बना सकी।191 रनों के लक्ष्य की पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स को दो अनकैप्ड ओपनर प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने तेज शुरुआत दिलाई। लेकिन प्रियांश 24 रन बनाकर आउट हो गए। फिर जोश इंग्लिश ने प्रभसिमरन के साथ पारी को आगे बढ़ाया। एक समय पंजाब का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 72 रन था। उसके बाद 26 रन और बनते-बनते तीन विकेट गिर गए। कप्तान श्रेयस अय्यर सिर्फ एक रन बना सके। जबकि नेहल वढ़ेरा ने 15 और मार्कस स्टायनिश ने 6 रन का योगदान दिया। हालांकि दूसरे छोर पर शशांक सिंह मोर्चा संभाले रहे और टीम को लक्ष्य की ओर बढ़ाते रहे। आखिरी ओवर में टीम को जीत के लिए 29 रन की जरूरत थी और शशांक तमाम कोशिशों के बाद भी मात्र 22 रन ही बना सके। इस तरह पंजाब लक्ष्य से 6 रन पीछे रह गई।आरसीबी की ओर से क्रुणाल पांड्या ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में मात्र 17 रन खर्च कर दो अहम विकेट चटकाए। वहीं, भुवनेश्वर कुमार ने भी दो विकेट अपने नाम किए। जबकि यश दयाल, जोश हैजलवुड और रोमारियो शेपर्ड को एक-एक सफलता मिली।इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु की शुरुआत तेज रही लेकिन फिल सॉल्ट जल्दी आउट हो गए। सॉल्ट ने 9 गेंदो में 16 रन बनाए। फिर विराट कोहली ने मयंक अग्रवाल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 38 रन जोड़े। मयंक ने 24 रन बनाए। इसी प्रकार छोटी-छोटी साझेदारी बनती रही और टीम आगे बढ़ती गई। कप्तान रजत पाटीदार ने 26, कोहली ने 43, लियाम लिविंगस्टन ने 25. रोमारियो शेपर्ड ने 17 और जितेश शर्मा ने 24 रन का योगदान किया।पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह और काइल जेमिंसन ने तीन-तीन विकेट चटकाए, जबकि अजमतुल्लाह उमरजाई, विजय कुमार और यजुवेंद्र चहल को एक-एक सफलता मिली।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें