मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

आईपीएल 2024: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर 24 लाख रुपये का जुर्माना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली । अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुक्रवार

को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)

2024 मैच के दौरान धीमी ओवर गति के कारण गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल

पर जुर्माना लगाया गया है।

आईपीएल ने शनिवार को एक बयान

में कहा, “चूंकि न्यूनतम ओवर गति अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता

के तहत यह उनकी टीम का सीज़न का दूसरा अपराध था, गिल पर 24 लाख रुपये का

जुर्माना लगाया गया है। इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन के बाकी

सदस्यों पर व्यक्तिगत रूप से 6 लाख रुपये या उनकी संबंधित मैच फीस का 25

प्रतिशत, जो भी कम हो, जुर्माना लगाया गया।”

मैच की बात करें तो इस

मुकाबले में गुजरात ने सीएसके को 35 रन से हरा दिया। गुजरात ने पहले

बल्लेबाजी करते हुए कप्तान शुभमन गिल (104) और साई सुदर्शन (103) के

बेहतरीन शतकों की बदौलत 20 ओवर में 3 विकेट पर 231 रनों का विशाल स्कोर

खड़ा किया।

जवाब में सीएसके की टीम डेरिल मिचेल (63) और मोइन खान

(56) की अर्धशतकीय पारियों के बावजूद 20 ओवर में 8 विकेट पर 196 रन ही बना

सकी। इन दोनों के अलावा शिवम दुबे (13 गेंद 21 रन, 2 चौका और 1 छक्का) और

महेन्द्र सिंह धोनी (नाबाद 26 रन, 11 गेंद 1 चौका 3 छक्का) ने भी तेज

पारियां खेलीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें