मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

आरसीबी के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद केकेआर के कप्तान अय्यर ने कहा-धीमी गेंदबाजी कारगर रही

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बेंगलुरु । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मुकाबला

जीतने के बाद, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान श्रेयस अय्यर ने

कहा कि पिच से गेंदबाज को कोई मदद नहीं मिल रही थी, इसलिए उनके गेंदबाजों

ने धीमी गेंदबाजी की।

केकेआर ने शुक्रवार को एम

चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी को सात विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही

केकेआर इस आईपीएल में घर से दूर जीत दर्ज करने वाली पहली टीम भी बन गई।

श्रेयस अय्यर ने पारी में 162.5 के स्ट्राइक रेट से 24 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 39 रनों की नाबाद पारी खेली।

अय्यर

ने मैच के बाद कहा,"यहां आकर, अभ्यास के उन दो सत्रों के बाद, हम पिछले

मैच के मुकाबले अच्छी स्थिति में थे। बल्लेबाजी करते समय कुछ गेंदें मारीं,

अंदर से सहज महसूस हुआ। जिस तरह से रसेल आए और महसूस किया कि विकेट

गेंदबाज को ज्यादा मदद नहीं कर रही है और धीमी गति से गेंदबाजी करना कारगर

हो रहा है, उन्होंने वैसा ही किया। वहीं, जब नरेन ओपनिंग करने आते हैं, तो

उन्हें पता होता है कि उनका एक ही काम है और वह है इनफील्ड के ऊपर से

मारना।"

अय्यर ने आगे कहा कि उन्हें इस समय टीम से ज्यादा उम्मीद नहीं है क्योंकि यह टूर्नामेंट की शुरुआत है।

उन्होंने

कहा, "आज हम इस बात पर विचार कर रहे थे कि नरेन के साथ शुरुआत करनी है या

नहीं, लेकिन उन्होंने शानदार काम किया। एक छोर से बल्लेबाजी करना अच्छा

था। दूसरे छोर से दो गति थी। यही संचार था जो हमने बीच में किया था।

बेंगलुरु में एक दिन बिताऊंगा और फिर विजाग जाऊंगा। मैं इस समय ज्यादा

उम्मीद नहीं कर रहा हूं - यह सिर्फ टूर्नामेंट की शुरुआत है। एक-दूसरे की

सफलता का आनंद लेना चाहते हैं और अभी के लिए यही योजना है।"

मैच

की बात करें तो आरसीबी ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली

(नाबाद 83) के बेहतरीन अर्धशतकीय पारी और अंत में दिनेश कार्तिक (20 रन, 8

गेंद, 3 छक्के) के विस्फोटक पारी की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन

बनाए।

जवाब में केकेआर ने सुनील नरेन (22 गेंद 47 रन, 2

चौके 5 छक्के), वेंकटेश अय्यर (50 रन 30 गेंद 3 चौके और 4 छक्के) और कप्तान

श्रेयस अय्यर (नाबाद 39 रन, 24 गेंद , 2 चौके और 2 छक्के) की शानदार

पारियों की बदौलत 16.5 ओवर में ही 3 विकेट पर 186 रन बनाकर 7 विकेट से मैच

जीत लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें