मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

आईपीएल 2024: रोमांचक मुकाबले में बेंगलुरु ने पंजाब को 4 विकेट से हराया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लोमरोर और कार्तिक ने पंजाब के जबड़े से छीनी जीत

बेंगलुरु। इंडियान प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के छठे मुकाबले में

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने पंजाब किंग्स को चार विकेट से हरा

दिया है। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया मुकाबला बेहद

ही दिलचस्प रहा। मैच को जीतने के लिए आरसीबी को 46 रनों की जरूरत थी और

उसके छह विकेट गिर चुके थे। ऐसे में दिनेश कार्तिक ने इम्पैक्ट प्लेयरर

महिपालल लोमरोर के साथ मिलकर टीम को चार गेंद शेष रहते चार विकेट से जीत

दिला दी।

पंजाब की ओर से मिले 177 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी

आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान फाफ डुप्लेसीस (3 रन), कैमरून

ग्रीन (3 रन) और ग्लेन मैक्सवेल (3 रन) का विकेट जल्दी गिर गया। हालांकि

विराट कोहली दूसरे छोर से लगातार रन बनाते रहे। इस बीच रजत पाटीदार (18 रन)

और अनुज रावत (11) ने कोहली का थोड़ा साथ दिया। तभी कोहली भी 77 रन बनाकर

आउट गए। उनके जाने के बाद आरसीबी को जीत के लिए 22 गेंदों में 47 रन की

जरूरत थी। तब मैदान पर उतरे दिनेश कार्तिक और इम्पैक्ट प्लेयर महिपाल

लोमरोर ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों में ही 48 रन ठोक डाले और

टीम को जीत दिला दी। कार्तिक ने 10 गेंदों में 28 रन और लोमरोर ने 8 गेंदों

पर 17 रन बनाए। पंजाब के लिए कगीसो रबाडा और हरप्रीत बरार को दो-दो सफलता

मिली। जबकि सैम करन और हर्षल पटेल को एक-एक विकेट मिला।

इससे पहले.

टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 176 रन

बनाए। पंजाब के लिए कप्तान शिखर धवन ने 45 रन, प्रभसिमरन सिंह ने 25 रन,

जितेश शर्मा ने 27 और सैम करन ने 23 रन का योगदान दिया। जबकि आखिरी ओवर में

शशांक सिंह ने 20 रन ठोककर स्कोर को 176 तक पहुंचा दिया।शशांक ने 8 गेंदो

में 21 रन बनाए। आरसीबी के लिए मो. सिराज और ग्लेन मैक्सवेल ने दो-दो विकेट

अपने नाम किए। जबकि यश दयाल और अलजारी जोसेफ को एक-एक सफलता मिली।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें