मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

आईपीएल 2024: पीबीकेएस और केकेआर के बीच मैच ने रचा इतिहास, लगे 42 छक्के

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और कोलकाता नाइट

राइडर्स (केकेआर) के बीच शुक्रवार को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)

2024 के 42वां मैच ने पुरुष टी20 क्रिकेट के इतिहास को फिर से लिख दिया,

जिससे यह एक बार फिर साबित हो गया कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है।

शुक्रवार

की रात खेले गए इस मुकाबले में पलक झपकते ही कई रिकॉर्ड टूट गए। इस मैच

में दोनों टीमों की तरफ से छक्कों की बरसात हुई और एक नया कीर्तिमान बन

गया। मैच में कुल 42 छक्के लगे, जो टी-20 क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड है।

इन छक्कों में पंजाब की ओर से 24 और केकेआर की ओर से 18 छक्के लगे।

पीबीकेएस

और केकेआर के बीच हुए मैच के दौरा लगे 42 छक्कों ने मुंबई

इंडियंस-सनराइजर्स हैदराबाद और सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स

बेंगलुरु के बीच हुए मैचों के दौरान लगे छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

इन मैचों में 38-38 छक्के लगे थे।

प्रभसिमरन सिंह, जॉनी

बेयरस्टो, रिले रोसौव और शशांक सिंह ने मिलकर 24 छक्के लगाए जो इस कैश-रिच

लीग के इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के हैं। पीबीकेएस से आगे,

केवल नेपाल की टीम है, नेपाल ने पिछले साल एशियाई खेलों में हांग्जो में

मंगोलिया के खिलाफ 20 ओवर में 3 विकेट पर 314 रन का विशाल स्कोर बनाया था,

और इस दौरान 26 छक्के लगाए थे।

आईपीएल के इतिहास में इससे

पहले एक पारी में सर्वाधिक छक्के आरसीबी और हैदराबाद के बीच मैच के दौरान

लगा था। उस मैच में एक पारी में 22 छक्के लगे थे।

मैच की

बात करें तो इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की टीम ने 20

ओवर में 6 विकेट पर 261 रन बनाए, केकेआर ओर से फिल साल्ट (75), सुनील नरेन

(71) ने अर्धशतक लगाया, तो इसके बाद वेकटेश अय्यर (39), आंद्रे रसल (24) और

कप्तान श्रेयस अय्यर (28) ने विफोस्टक पारियां खेलकर केकेआर को 250 के पार

पहुंचाया।

जवाब में पंजाब ने जॉनी बेयरस्टो (नाबाद 108)

के शतक और प्रभसिमरन सिंह (54), रिले रोसैव (26) और शशांक सिंह (नाबाद 68)

की विस्फोटक पारियों की बदौलत 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें