मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

आईपीएल 2024: बेंगलुरु ने गुजरात को 9 विकेट से हराया, कोहली और जैक्स ने खेली तूफानी पारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 का 45वां मुकाबला

रविवार को गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच खेला

गया। मैच में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 9 विकेट से हरा दिया।

अहमदाबाद

के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी

करते हुए गुजरात की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 200 रन बनाए। जवाब में

बेंगलुरु की टीम ने विल जैक्स के नाबाद शतक (100 रन) और विराट कोहली के

नाबाद 70 रन के दम पर गुजरात टाइटंस को चार ओवर शेष रहते अर्थात 16 ओवर में

एक विकेट पर 206 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

इस जीत के

साथ आरसीबी प्लेऑफ के रेस में बरकरार है। टीम के 10 मैचों में तीन जीत और 7

हार के साथ 6 अंक है। टीम अभी भी अंक तालिका में आखिरी पायदान पर है। वहीं

गुजरात टाइटंस के 10 मैचों में 4 जीत और 6 हार के साथ 8 अंक है। टीम अंक

तालिका में 7वें नंबर पर है।

कोहली और जैक्स ने खेली तूफानी पारी

201

रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने अच्छी

शुरुआत दिलाई। शुरुआती तीन ओवर में 37 रन जड़ दिए। हालांकि 40 के कुल स्कोर

पर कप्तान फाफ आउट हो गए। उन्होंने 12 गेंद में 1 चौका और तीन छक्कों की

मदद से 24 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे विल जैक्स ने विराट कोहली

के साथ मिलकर टीम के स्कोर आगे बढ़ाया। दोनों बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़

बल्लेबाजी की और 16वें ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। कोहली और जैक्स

ने दूसरे विकेट के लिए 166 रन की अटूट साझेदारी जमाते हुए आरसीबी को इस

सीजन की तीसरी जीत दिलाई।

मैच में कोहली ने अर्धशतक जड़ा, जो आईपीएल

के इस सीजन में उनका चौथा अर्धशतक है। इसी के साथ उन्होंने इस सीजन 500 रन

भी पूरे किए। कोहली ने 44 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद

70 रन बनाए। कोहली के साथ विल जैक्स ने भी ताबतोड़ पारी खेली। जैक्स ने

मात्र 41 गेंदों में आईपीएल करियर का अपना पहला शतक जड़ा। उन्होंने 41 गेंद

में 5 चौके और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन बनाए।

साई सुदर्शन और शाहरुख खान ने जड़े अर्धशतक

इससे

पहले मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर

में 3 विकेट गंवाकर 200 रन बनाए। टीम के लिए साई सुदर्शन और शाहरुख खान ने

शानदार अर्धशतक लगाए। साई सुदर्शन ने 49 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की

मदद से 84 रनों की दमदार पारी खेली। शाहरुख खान ने 30 गेंदों में 58 रन

बनाए। शाहरुख का यह आईपीएल करियर का पहला पचासा है। उन्होंने अपनी पारी में

तीन चौके और पांच छक्के लगाए। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा डेविड मिलर ने

19 गेंदों में 26 रन, कप्तान शुभमन गिल 16 रन बनाए।

आरसीबी की ओर से स्वप्निल सिंह, मोहम्मद सिराज और ग्लेन मैक्सवेल ने एक-एक विकेट हासिल किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें