मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:02 · नई दिल्ली संस्करण

IPL 2020 RR vs CSK : संजू सैमसन ने ठोका तूफानी अर्धशतक, चेन्नई के खिलाफ रचा इतिहास

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

Sanju Samson, Fastest Fifties in IPL History : आईपीएल 2020 में आज चेन्नई

सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल के बीज चौथा मुकाबला खेला जा रहा है. टॉस

हारकर राजस्थान की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी. राजस्थान के युवा

बल्लेबाज संजू सैमसन ने शारजाह के मशहूर क्रिकेट स्टेडियम में आज चौकों और

छक्कों की बरसात कर दी. इसके साथ ही उन्होंने आतिशी पारी खेलते हुए केवल 19

गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.

शारजाह सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले राजस्थान के तीसरे खिलाड़ी बने

अपनी

आतिशी पारी के दौरान संजू सैमसन ने कुल 9 छक्के और एक चौका जमाया. सैमसन

ने केवल 32 गेंदों में 74 रन बनाये. इसके साथ ही सैमसन एक खास मुकाम को भी

हासिल कर लिया है. सबसे तेज अर्धशतक शतक जमाने के मामले में सैमसन राजस्थान

के तीसरे बल्लेबाज बन गये हैं. राजस्थान की ओर से इससे पहले दिल्ली

डेयरडेविल्स के खिलाफ जोश बटलर ने 2019 में 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा

किया था. वहीं 2012 में बैंगलोर के खिलाफ ओ शाह ने 19 गेंदों में अर्धशतक

बनाया था.

पीयूष चावला के एक ओवर में संजू सैमसन ने बनाये 25 रन

अपनी

विस्फोटक पारी के दौरान संजू सैमसन ने पीयूष चावला के एक ओर पर 25 रन

बनाये. राजस्थान की पारी के आठवें ओवर में पीयूष चावला गेंदबाजी करने उतरे.

संजू सैमसन ने लगातार दो गेंदों में दो छक्के जमाये. तीसरी गेंद पर एक रन

लिया और स्ट्राक स्मिथ को दिया. अगली गेंद पर स्मिथ ने एक रन लेकर फिर से

स्ट्राइक पर सैमसन को भेजा. आते ही पांचवीं गेंद पर सैमसन ने 6 जड़ दिया.

छठी गेंद चावला ने नो बॉल डाला, और फिर आखिरी गेंद पर सैमसन ने फिर से

छक्का जड़ दिया.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें