मंत्री अलमगीर आलम से ईडी अब और पांच दिनों तक करेगी पूछताछ, कोर्ट ने दी इजाजत

मंत्री अलमगीर आलम से ईडी अब और पांच दिनों तक करेगी पूछताछ, कोर्ट ने दी इजाजत
रांचीः: टेंडर कमिशन घोटाला मामले के आरोपी ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से ईडी अब और पांच दिनों तक पूछताछ करेगी। कोर्ट ने इसकी इजाजत दे दी है। आलमगीर आलम की रिमांड अवधि पूरा होने के बाद ईडी ने बुधवार को उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच रांची पीएमएलए की स्पेशल कोर्ट में पेश किया। ईडी के विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार ने अदालत से आलमगीर आलम को 7 दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की अनुमति मांगी जिसपर आलमगीर आलम के अधिवक्ता ने विरोध जताया । जिसके बाद कोर्ट ने ईडी को पांच दिनों तक पूछताछ करने की अनुमति दी।





