मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

जांजगीर कोतवाली में हंगामा: नशे में युवक ने लॉकअप में पिया अज्ञात द्रव्य , इलाज से किया इनकार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जांजगीर कोतवाली में हंगामा: नशे में युवक ने लॉकअप में पिया अज्ञात द्रव्य , इलाज से किया इनकार

जांजगीर। जिले के कोतवाली थाना परिसर में गुरुवार देर रात एक अजीबोगरीब और चिंताजनक घटना सामने आई, जब एक व्यक्ति ने नशे की हालत में थाना पहुंचकर हंगामा किया और बाद में लॉकअप में घुसकर अज्ञात द्रव्य का सेवन कर लिया। पूरी घटना थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 अप्रैल 2026 की रात करीब 10:30 बजे गोपाल शर्मा (पिता स्व. रामेश्वर प्रसाद शर्मा), निवासी जांजगीर, शराब के नशे में थाना कोतवाली पहुंचा। कुछ देर तक थाने में बैठने के बाद वह अचानक थाना प्रभारी के नाम पर गाली-गलौज करने लगा। मौके पर मौजूद पुलिस स्टाफ ने उसे समझाने और शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वह विवाद करने पर उतारू हो गया।इसी दौरान गोपाल शर्मा अचानक थाना परिसर के लॉकअप में घुस गया और अपने साथ लाई प्लास्टिक की बोतल में रखे अज्ञात द्रव्य को पी लिया। घटना को देखते ही पुलिस स्टाफ तुरंत लॉकअप के अंदर पहुंचा, जहां गोपाल शर्मा फर्श पर गिर गया। पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे उठाकर बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला चिकित्सालय जांजगीर ले जाया गया।अस्पताल पहुंचने के बाद भी गोपाल शर्मा ने इलाज कराने से साफ इनकार कर दिया और वहां भी व्यवधान उत्पन्न करता रहा। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। उसकी पत्नी और बेटे आर्यन शर्मा से फोन पर बात कराई गई, लेकिन इसके बावजूद वह इलाज के लिए तैयार नहीं हुआ।मौके पर पुलिस अधिकारियों, चिकित्सकों और पत्रकारों की मौजूदगी में उसे समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने उपचार नहीं करवाया। बाद में उसके बेटे आर्यन शर्मा के अस्पताल पहुंचने पर उसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें