मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर में 13 किलो से अधिक का गांजा बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर सहित चार गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रायपुर में 13 किलो से अधिक का गांजा बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर सहित चार गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के उत्तर जोन ने गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को गुढ़ियारी, पंडरी और उरला पुलिस ने संयुक्त रूप से गांजा तस्करी करने वाले 4 आरोपितों को रंगे हाथों परिवहन करते और गांजा की बिक्री करते गिरफ्तार किया है। पकड़े गए 4 आरोपितों में से 2 आरोपित अंतर्राज्यीय हैं।उत्तर जोन के डीसीपी मयंक गुर्जर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि, रायपुर कमिश्नरेट के 3 थाना क्षेत्र में पुलिस ने दबिश देकर 4 आरोपितों को पकड़ा है, जिसमें 2 आरोपित उत्तर प्रदेश के झांसी के रहने वाले हैं जिनके नाम आकाश रायकवाड और धीरज रायकवाड है। वहीं 2 आरोपित रायपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्र के हैं जिनके नाम संतराम निषाद और कमलेश पटेल हैं।थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम ने कबीर चौक स्थित ओव्हर ब्रीज के नीचे सब्जी बाजार के पास दबिश दी। गांजा का परिवहन करते अंतर्राज्यीय आरोपित आकाश रायकवाड़ एवं धीरज रायकवाड़ के कब्जे से 9 किलो 866 ग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी कीमती लगभग 4 लाख 93 हजार रुपये है।17 जून को थाना प्रभारी पण्डरी के नेतृत्व में दलदल सिवनी कचड़ा गोदाम के पास दबिश दी गई जहां गांजा की बिक्री करते आरोपित कमलेश पटेल निवासी पण्डरी रायपुर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 2 किलो 285 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये है।थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में बीरगांव स्थित बुधवारी बाजार के पास कार्रवाई की गई। गांजा बिक्री करते हुए आरोपित संतराम निषाद निवासी उरला रायपुर को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 1 किलो 300 ग्राम गांजा मिला जिसकी लगभग 53 हजार रुपये है। आरोपितों के कब्जे से 13.451 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 6 लाख 72 हजार 550 रुपये है। आरोपितों के विरूद्ध थाना उरला, गुढ़ियारी एवं पण्डरी में नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें