मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:50 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में इंटरनेट सेवा कल भी सुबह आठ से दोपहर डेढ़ बजे तक रहेगी निलंबित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड में इंटरनेट सेवा कल भी सुबह आठ से दोपहर डेढ़ बजे तक रहेगी निलंबित

रांची। झारखंड में झारखंड स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (जेजीजीएलसीसीई) के मद्देनजर आज सुबह आठ बजे से इंटरनेट सेवा निलंबित है। ऐसी स्थिति कल भी रहेगी। सरकार ने शुक्रवार को को कहा था कि इस परीक्षा के मद्देनजर शनिवार और रविवार को सुबह आठ बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक इंटरनेट सेवा निलंबित करने का फैसला किया गया है।इसके बाद गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल ने इंटरनेट सेवा निलंबित करने के आदेश जारी किए। समूचे राज्य में 823 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। राज्य में करीब छह लाख 40 हजार अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। गृह विभाग के आदेश में बताया है कि मोबाइल फोन, इंटरनेट मीडिया, व्हाट्स ऐप , एक्स, टेलीग्राम व यू-ट्यूब आदि के माध्यम से पेपर लीक आदि की शिकायतें पहले मिलती रही हैं। इसलिए इंटरनेट सेवा निलंबित करने का फैसला किया गया। बताया गया है कि राज्य सरकार इन सभी माध्यमों के लिए कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती। इसी उद्देश्य से इंटरनेट व मोबाइल डेटा, वाई-फाई आदि को परीक्षा अवधि के दौरान बंद करने का निर्णय किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें