मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:14 · नई दिल्ली संस्करण

काेरबा : पुरानी रंजिश में डीजे ऑपरेटर की हत्या, सात आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
काेरबा : पुरानी रंजिश में डीजे ऑपरेटर की हत्या, सात आरोपित गिरफ्तार

कोरबा। शहर के रामसागर पारा क्षेत्र में रविवार देर रात पुरानी रंजिश और सोशल मीडिया पर हुए विवाद के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय रवि यादव के रूप में हुई है, जो डीजे ऑपरेटर का कार्य करता था। घटना में उसका एक दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार अस्पताल में जारी है।पुलिस के अनुसार, रवि यादव और महेंद्र गंगवानी के बीच करीब एक सप्ताह पहले इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर विवाद हुआ था। यह विवाद बाद में मारपीट तक पहुंच गया था, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी। कुछ दिनों तक मामला शांत रहने के बाद रविवार देर रात दोनों पक्षों का आमना-सामना फिर हो गया।बताया जा रहा है कि किसी कार्यक्रम से लौट रहे रवि यादव की रामसागर पारा में महेंद्र गंगवानी से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर महेंद्र ने अपने नाबालिग बेटे और अन्य साथियों के साथ मिलकर रवि पर हमला कर दिया। आरोपितों ने चाकू, लाठी और ईंट से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे रवि गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे रवि के एक दोस्त पर भी आरोपितों ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में दो कथित मास्टरमाइंड सहित कुल सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने आज साेमवार काे बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश और पूर्व विवाद के चलते घटना हुई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर सभी आरोपितों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल रहा, हालांकि पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें